सरगुजा

लखनपुर में 34 हजार से ज्यादा के खाते में साढ़े 3 करोड़
10-Mar-2024 8:30 PM
लखनपुर में 34 हजार से ज्यादा  के खाते में साढ़े 3 करोड़

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
लखनपुर,10 मार्च।
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में 10 मार्च महिलाओं के लिए विशेष दिन रहा। आज प्रदेश की 70  लाख महिलाओं समेत ब्लाक के 34 हजार से ज्यादा महिलाओं को 3 करोड़ 50 लाख रुपए की पहली किश्त की  राशि  रिमोट दबाकर जारी की। महिलाओं में उत्साह देखते ही बन रहा था।

ब्लॉक मुख्यालय सभा कक्ष में महतारी वंदन सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ब्लॉक मुख्यालय सभा कक्ष में आयोजित कार्यक्रमों से सीधे वर्चुअली जुडक़र महिलाओं को संबोधित किया । इस अवसर पर महतारी वंदन योजना के तहत प्रदेश की 70 लाख से अधिक महिलाओं के साथ साथ लखनपुर ब्लाक के 34 हजार से अधिक महिलाओं के खाते में डी.बी.टी. के माध्यम से पहली किश्त का अंतरण किया गया। इससे प्रत्येक माह महिलाओं के खाते में एक हजार रूपये आएंगे।

जनपद सभा कक्ष में दोपहर 11 बजे से ब्लाक स्तरीय कार्यक्रम नगर पंचायत अध्यक्ष सावित्री दिनेश साहू की अध्यक्षता में आयोजित हुआ। यहां बतौर मुख्य अतिथि स्थानीय विधायक राजेश अग्रवाल, प्रबोध मिंज विशिष्ट दिनेश साहू, की उपस्थिति में कार्यक्रम आयोजित हुआ जहां बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुई।

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा प्रदेश की जनता को दी गई गारंटी को पूरा करते हुए राज्य सरकार द्वारा प्रदेश में 01 मार्च 2024 से नवीन महतारी वंदन योजना लागू की गई है। योजना के तहत 21 वर्ष से अधिक आयु की पात्र विवाहित महिलाओं को एक-एक हजार रूपए की मासिक वित्तीय सहायता दी जाएगी। इस प्रकार महिलाओं को 12 हजार रूपए वार्षिक प्राप्त होगा। 

योजना के तहत 10 मार्च को पहली बार सहायता राशि दी जाएगी। इससे प्रदेश में  लगभग 70 लाख से अधिक महिलाएं लाभान्वित हुई। लखनपुर ब्लाक के हितग्राहियों को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने 3 करोड़ 50 लाख रूपए रिमोट दबाकर उनके खाते में राशि अंतरित की।

कार्यक्रम में रवि अग्रवाल, राकेश अग्रवाल, राहुल अग्रवाल, कुन्नी मंडल अध्यक्ष चंद्रिका प्रसाद यादव, रामनारायण दुबे, सुभाष अग्रवाल, राजेंद्र जयसवाल, जनपद अध्यक्ष मोनिका पैकरा, जनपद सीईओ वेद प्रकाश पांडे, और जनपद के अधिकारी कर्मचारी, सचिव संघ प्रदेशाध्यक्ष उपेंद्र सिंह, सचिव संघ जिलाध्यक्ष अनिल कुमार गुप्ता, एवम समस्त सचिव, महिला एवम बाल विकास परियोजना अधिकारी मीना राजवाड़े समेत प्रवेक्षक कार्यकर्ता सहायिका, पुलिस विभाग के कर्मचारी समेत हजारों की संख्या में हितग्राही महिलाएं उपस्थित रही।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news