दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 25 अप्रैल। मतदाता जागरूकता अभियान में शामिल होने जा रहे ग्रामीण दुर्घटना का शिकार हो गए। लगभग पांच लोगों के घायल होने की सूचना है। प्रशासन की एक बड़ी लापरवाही उजागर हुई है। पिकअप जैसी मालवाहक गाड़ी में सवारी ढोई जा रही थी। पिकअप में लगभग 28 लोग सवार थे। घटना दुर्ग जिले के अमलेश्वर थाना क्षेत्र की है। तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई थी। सभी मतदाता जागरूकता अभियान में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान तर्रा और जामगांव के बीच पिकअप पलट गई। पांच लोगों को गंभीर रूप से चोटें आई हैं, वहीं बाकी लोग सुरक्षित हैं। घायल हुए सभी पांच लोगों को पास के ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया।
अमलेश्वर थाना की पुलिस भी सूचना पा कर मौके पर पहुंच गई धी। घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
इसी तरह मंगलवार की रात लगभग 9 बजे मोहन नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत डी मार्ट के सामने एक कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। इसमें चालक को छोटे नहीं आई है।