महासमुन्द
महासमुंद, 4 मई। पुरानी रंजिश को लेकर गाली-गलौच करते हुए आरोपी ने युवक पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले से युवक के बाएं जांघ पर गंभीर चोट आई है। युवक को 112 की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस के अनुसार महासमुंद के वार्ड क्र. 22 निवासी रविन्द्र महानंद व रोहित सिक्का नीम चौक सुभाष नगर में रात 10 बजे खड़े थे। उसी समय धनीराम उर्फ बंटी सोनवानी पुरानी बात को लेकर रोहित से गाली-गलौज करते हुए हाथ मुक्कों से मारपीट करने लगा। पास में खड़े रविंद्र महानंद, रिन्कू तथा समीर बघेल आकर झगड़ा छुडवाए। उसी समय धनीराम उर्फ बंटी ने अपने पास रखे लोहे के धारदार हथियार से रोहित को जान से मारने की नीयत से उसके बाएं जांघ पर वार कर दिया। पश्चात डायल 112 की मदद से उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया। प्रार्थी रविंद्र महानंद ने बताया कि आरोपी के उक्त कृत्य से वे सभी भयभीत हैं। अत: पुलिस ने आरोपी धनीराम उर्फ बंटी सोनवानी के विरूद्ध धारा 294, 323, 324, 506 के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है।