महासमुन्द

498 करोड़ ऋ ण वितरण का लक्ष्य
05-May-2024 2:52 PM
498 करोड़ ऋ ण वितरण का लक्ष्य

सप्ताह भर बाद ऋण, खाद,बीज उठाव में तेजी की संभावना 

अब तक 5 हजार से अधिक किसानों ने लिया ऋण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,5 मई।
जिला सहकारी बैंक ने इस बार कुल 498 करोड़ रुपए के ऋण वितरण का लक्ष्य रखा है। जिसमें अब तक 5 हजार 132 किसानों ने 25 करोड़ से भी अधिक का ऋण लिया है, जो कुल लक्ष्य का 5 प्रतिशत है। हालांकि अधिकांश किसान अक्षय तृतीया मुहूर्त के बाद ऋण लेने पहुंचते हैं तथा खाद.बीज का उठाव करते हैं। कयास लगाया जा रहा है कि सप्ताह भर बाद ऋण व खाद,बीज उठाव में तेजी आएगी। 

मिली जानकारी के अनुसार रबी सीजन के लिए 5 हजार 328 किसानों ने 30 करोड़ 82 लाख का ऋण लिया है। ऋण लेने वाले किसानों की संख्या साल.दर साल बढ़ती ही जा रही है। 2023.24 में कुल 82509 किसानों ने 437 करोड़ का ऋण लिया था जो लक्ष्य से 14 करोड़ अधिक था। इस बार 498 करोड़ का लक्ष्य है। अधिकारियों के अनुसार इसका आंकड़ा 500 करोड़ पार होने की संभावना है।

जिला सहकारी बैंक से मिली जानकारी के अनुसार गत माह 1 अप्रैल से सहकारी बैंकों में कृषि ऋण, खाद.बीज का वितरण शुरू हो चुका है। किसानों को शून्य दर पर कर्ज देने का लक्ष्य है। यह प्रक्रिया अब सितंबर तक चलेगी। अक्षय तृतीया के बाद कृषि कार्यों में तेजी आएगी। किसान इस वक्त खरीफ  सीजन की तैयारी में जुट चुके हैं। खेतों को तैयार किया जा रहा है। साथ ही कृषि यंत्रों को एक बार पुन: दुरुस्त किया जा रहा है। अक्षय तृतीया के बाद से कृषि कार्यों में किसान जुट जाएंगे।  दरअसल भीषण गर्मी तथा विवाह का सीजन होने की वजह से अनेक किसान मांगलिक कार्यों में जुट चुके हैं। अक्षय तृतीया के बाद शादी सीजन लगभग समाप्त हो चुका होगा।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news