बलरामपुर
कुएं में गिरने से महिला की मौत
08-May-2024 9:34 PM
रामानुजगंज, 8 मई। जिले के ग्राम पंचायत सनावल थाना क्षेत्र में बुधवार की रात महिला की कुएं में गिरने से मौत हो गई। परिजनों ने सुबह होते ही महिला की खोजबीन शुरू कर दी। जिसके बाद कुएं में उसकी तैरते हुई लाश मिली।
शादी समारोह में गए थे परिजन
बताया जा रहा है कि सुगनी देवी (50 वर्ष) के परिजन शादी समारोह में गए हुए थे। घर में सिर्फ मृतिका के अलावा एक महिला थी। सुबह समारोह से आने के बाद परिजनों ने महिला की खोजबीन शुरू कर दी। घर के नजदीकी कुएं में महिला की तैरती हुई लाश मिली। जिसके बाद घटना की जानकारी सनावाल पुलिस को दी गई।
घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रामानुजगंज स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया।