बलरामपुर

नपं उपाध्यक्ष बजरंग गुप्ता का निधन
04-May-2024 8:13 PM
 नपं उपाध्यक्ष बजरंग गुप्ता का निधन

रामानुजगंज, 4 मई। नगर के वार्ड क्रमांक 11 निवासी नगर पंचायत उपाध्यक्ष बजरंग गुप्ता (68) का आज सुबह हृदय गति रुकने से निधन हो गया। उनके निधन की खबर से नगर में शोक की लहर दौड़ गई। वे नगर पंचायत के कर्मठ एवं लोकप्रिय पार्षदों में एक थे, जो 24 घंटा लोगों के सेवा के लिए खड़े रहते थे। उनकी लोकप्रियता ऐसी थी कि उन्होंने नगर के सबसे प्रबुद्ध वार्ड माने जाने वाले वार्ड क्रमांक 11 से निर्दलीय पार्षद का चुनाव लड़ा एवं जीता। उनका अंतिम संस्कार आज नगर के मुक्तिधाम में किया गया।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news