बिलासपुर

ज्ञान व पढ़ाई का नशा सदा खुश रहता है-बीके छाया दीदी
02-Jun-2024 7:45 PM
ज्ञान व पढ़ाई का नशा सदा खुश रहता है-बीके छाया दीदी

बच्चों को ब्रेन गेम भी खेल-खेल में

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

करगी रोड (कोटा), 2 जून। प्रजापिता ब्रह्मा कुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के उपसेवा केंद्र  करगी रोड( कोटा) में समर कैंप ‘बाल व्यक्तित्व विकास शिविर ’ के छठवें दिन बीके छाया दीदी ने सभी बच्चों को  विश्व तंबाकू दिवस पर नशा मुक्त रहने की जानकारी देते हुए कहा कि व्यक्ति नशा क्यों करता है क्योंकि जीवन में जब खुशी की कमी होने लगती है तो हमारी ब्रेन में खुशी के हारमोंस की कमी होती है। जिसे पूरा करने के लिए व्यक्ति कई प्रकार के नशे करने लग जाता है।

दूसरा नशा करने का कारण होता है व्यक्ति के जीवन में  दिनों दिन बढ़ते तनाव, दुख, शांति परेशानियां, आर्थिक समस्या आदि  में व्यक्ति स्वयं को अकेला महसूस करता इसलिए उन सब बातों को वह भूलने के लिए नशे का सहारा लेता है। सग दोष के कारण भी व्यक्ति नशे का शिकार बन जाता है। इससे हमारे जीवन में बहुत नुकसान होते हैं।

दीदी ने बताया कि नशा दो प्रकार का होता है।

एक ऊपर चढ़ाने वाला  ईश्वरी नशा, ज्ञान व पढ़ाई का सच्चा नशा, स्वाभिमान का सच्चा नशा व्यक्ति को ऊपर चढ़ता है उसकी आत्मविश्वास को बढ़ाता है और सदा खुश रहता है। उसे खुश रहने के लिए किस व्यसन की आवश्यकता नहीं होती। और दूसरा है नीचे गिरने वाला। वह हर चीज जो हमारी आदत या लत को बिगाडऩे वाली है जिसके बिना हम नहीं रह सकते और जो हमारा व अन्य का नुकसान पहुंचाने वाली है वह व्यसन है।

आजकल ऐसी कई चीजे जो हमारी आदतों को बिगाड़ रही हैं जैसे मोबाइल, फिल्म वीडियो, गेम आदि की लत, इसका गलत उपयोग व्यक्ति के मानसिक स्थिति को कमजोर बनाता है।  सभी बच्चों को व्यसन मुक्त रहने की प्रतिज्ञा भी कराई गई। सभी बच्चों ने व्यसन मुक्त  भारत एवं जीवन में खुशी को दर्शाने वाली पेंटिंग भी बनाई।

बीके कृष्णा बहन, हेमा बहन ने बच्चों को सरस्वती वंदना एवं गायत्री मंत्र आदि कराया। सभी बच्चों को ब्रेन गेम भी खेल-खेल में कराया। उक्त जानकारी ईश्वरी सेवा में बीके छाया बहन(मुख्य सेवा केंद्र)ब्रह्माकुमारीज ओम शांति सरोवर उसलापुर बिलासपुर ने दी।

अन्य पोस्ट

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news