महासमुन्द

57 किलो गांजा समेत 10 अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार
22-Jun-2024 9:33 PM
57 किलो गांजा समेत 10 अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

आरोपियों में पांच महिला-पांच पुरुष

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 22 जून। महासमुंद जिले की सिंघोड़ा पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ गांजा पर कार्रवाई करते हुए 5 प्रकरणों में गांजा की तस्करी करते 5 महिला 5 पुरूष सहित 10 अन्तरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 57 किलो अवैध मादक पदार्थ गांजा कीमती 8 लाख 55 हजार रुपए, टाटा सफारी वाहन कीमती 3 साख रुपए, 06 नग विभिन्न कंपनियों का मोबाइल कीमती 60 हजार रुपए, नगदी रकम 700 रुपए समेत कुल 12 लाख, 15 हजार 700 रुपए बरामद किया है।

जानकारी अनुसार 20 जून को सिंघोड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत अन्तरराज्यीय चेक पोस्ट रेहटीखोल छग ओडि़शा बार्डर के पास पुलिस पार्टी संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी। चेकिंग के दौरान 5 प्रकरणों में अलग-अलग पूछताछ व तलाशी लेने पर कुल 57 किलो ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा जब्त किया गया। जिसमें 5 महिला व 5 पुरूष सहित कुल 10 आरोपियों को पकड़ा गया।

प्रकरण 01 में सुस्मिता साहनी, हेमंती साहनी दोनों रूबडीघोडा थाना ओडिशा के कब्जे से एक नग प्लास्टिक बोरी मे भरी हुई 9 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा कीमती 1 लाख 35 हजार रुपए, एक नग वीवो कम्पनी का मोबाइल कीमती 10 हजार रुपए कुल कीमती 1 लाख 45 हजार रुपए को पकड़ा।

प्रकरण 2 में चंपा खुरा  उकाकुरचेरा ओडिशा, हीना जाल गुरपडा  ओडिशा तथा  सुमित्रा राजहंस  गुरपडा ओडिशा को गिरफ्तार किया। इनकेकब्जे से एक नग प्लास्टिक बोरी में भरी हुई 13 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा कीमती 1 लाख, 95 हजार रुपए तथा 01 नग ओप्पो कम्पनी का मोबाइल कीमती 10 हजार रुपए बरामद किया गया।

प्रकरण 3 में आरोपी ध्यानचंद कैलासिया प्यावल थाना सरसई मध्यप्रदेश के कब्जे से 5 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा कीमती 75 हजार रुपए, एक मोबाइल कीमती 10 हजार रुपए बरामद हुआ।

प्रकरण 4 में आरोपी गौरव कुमार साहू पटेवा  जिला रायपुर छत्तीसगढ़ और अजय कुमार साहू हसदा नंबर 1 धमतरी के कब्जे से प्लास्टिक बोरी में भरी हुई कुल 22 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा कीमती 3 लाख, 30 हजार रुपए तथा घटना में प्रयुक्त एक सफेद कलर की टाटा सफारी कार कीमती 3लाख रुपए, 2 नग मोबाइल कीमती 20 हजार रुपए, नगदी रकम 500 रुपए समेत हिरासत में लिया है।

इसी तरह प्रकरण 5 में आरोपी विष्णु शर्मा पगरिया राजस्थान, दले सिंह खंडार राजस्थान के कब्जे से एक नग प्लास्टिक बोरी में भरी हुई 08 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा कीमती 1 लाख 20 हजार रुपए, नगदी रकम 200 रुपए तथा एक नग मोबाइल  कीमती 10 हजार रुपए बरामद हुआ है। इस तरह थाना सिंघोडा के 05 प्रकरणों में कुल 57 किलो ग्राम अवैध मादक पादर्थ गांजा कीमती 855000 रुपए, टाटा सफारी वाहन, 6 नग विभिन्न कंपनियों का मोबाइल, नगदी रकम 700 रुपए कुल जुमला कीमती 12 लाख, 15 हजार 700 रुपए जप्त कर आरोपियों के विरूध्द थाना सिंघोडा में अपराध धारा 20बी नारकोटिक एक्ट की कार्रवाई कर सभी आरोपियों को न्यायिक रिमार्ड पर जेल भेजा गया है। यह संपूर्ण कार्रवाई महासमुंद पुलिस तथा साइबर सेल के द्वारा की गई है।

अन्य पोस्ट

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news