महासमुन्द
करंट से बालिका की मौत
24-Jun-2024 3:57 PM
महासमुंद, 24 जून। बिजली करंट से 8 वर्षीय बालिका की मौत हो गई है। पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना में लिया है। पीएम आज 24 जून को किया जाएगा। मिली जानकारी के अनुसार ग्राम बिरकोनी निवासी राजू चंद्राकर की 8 वर्षीय पुत्री छत के उपर से जुगर रहे बिजली तार के करंट में आ जाने से मौत हो गई।
घर वालों को इसकी जानकारी काफ ी देर से हुई। जब बच्ची काफ ी देर तक घर व आसपास नहीं दिखी तो परिजनों ने खोजबीन किया। छत में जाकर देखा तो वह मृत पड़ी हुई थी। छत से लगकर गली लाइन का तार गया हुआ है। हालांकि उसमें प्लास्टिक कवर लगा हुआ है। माना जा रहा है कि बारिश के समय छत में करंट प्रवाहित हो गया और चपेट में आ जाने से उसकी मौत हो गई।