बेमेतरा

नीट पेपर लीक: कांग्रेसियों ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका
25-Jun-2024 3:13 PM
नीट पेपर लीक: कांग्रेसियों ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका

बेमेतरा, 25 जून। नीट पेपर लीक से नाराज शहर कांग्रेस कमेटी एवं एनएसयूआई द्वारा केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला दहन किया गया। कांग्रेस के अनुसार भाजपा की सरकार में देश मे लगातार पेपर लीक की घटनाएं हुई है। नीट मामले में पूरे देश में छात्र आंदोलन कर रहे है।

पूरे मामले मे सरकार के कार्रवाई से नाराज छात्र चाहते है की यह परीक्षा रद्द की जाए। पहले तो सरकार ने ग्रेसिंग मार्क को सही ठहराया और बाद में पूरे देश मे आंदोलन के बाद इसे हटा उन छात्रों का फिर से पेपर लिया गया। सरकार के इस ढुलमुल रवैया से छात्र-छात्राओं को अपने भविष्य को लेकर चिंता सताने लगी है। जिसके विरोध मे केंद्रीय शिक्षा मंत्री का पुतला दहन कर उनके इस्तीफा की मांगा गया है।

पुतला दहन करने वालों में जिला कांग्रेस अध्यक्ष बंशी पटेल, सुमन गोस्वामी अध्यक्ष शहर कांग्रेस, शकुंतला मंगत साहू अध्यक्ष नगर पालिका, जोगेंदर छाबड़ा, ललित विश्वकर्मा, पार्षद मनोज शर्मा, सूरज, उत्पल गायकवाड सहित कांग्रेस जन शामिल थे।

अन्य पोस्ट

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news