महासमुन्द

लभराकला में नदी किनारे पूर्व विधायक अग्नि चंद्राकर पंचतत्व में विलीन
25-Jun-2024 4:32 PM
लभराकला में नदी किनारे पूर्व विधायक अग्नि चंद्राकर पंचतत्व में विलीन

 पूर्व सीएम भूपेश, ताम्रध्वज, समेत कई ने नम आंखों से दी विदाई

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 25 जून। ग्राम लभराकला में सोमवार को महासमुंद के पूर्व विधायक अग्नि चंद्राकर पंचतत्व में विलीन हो गए।

सोमवार सुबह रायपुर से श्री चंद्राकर का पार्थिव शरीर महासमुंद उनके निज निवास पहुंचा था। पश्चात आम जनता के दर्शन के लिए कांग्रेस भवन लाया गया।

कांग्रेस भवन में बिन्द्रानवागढ़ विधायक, पूर्व मंत्री धनेन्द्र साहू, महासमुंद के पूर्व विधायक विनोद चंद्राकर, कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ. रश्मि चंद्राकर, नपाध्यक्ष राशि महिलांग, त्रिभुवन महिलांग, जिला पंचायत अध्यक्ष उषा पटेल, आलोक चंद्राकर, दाऊलाल चंद्राकर, मनोजकांत साहू सहित अनेक कांग्रेस संगठन के पदाधिकारियों सहित कार्यकताओं के साथ भाजपा नेताओं ने भी श्री चंद्राकर को श्रद्धांजलि दी।

स्व.श्री चंद्राकर के दामाद सूर्यकांत तिवारी पुलिस की कड़ी सुरक्षा के बीच मुक्तिधाम पहुंचे थे। वे कुछ देर के लिए पैरोल पर छूटे थे और स्व. चंद्राकर को श्रद्धासुमन अर्पित करते लगातार रो रहे थे। अंत में हजारों लोगों की मौजूदगी में लभराकला गांव से होकर बहने वाली बगनई नदी किनारे मुक्तिधाम में उनका अंतिम संस्कार किया गया। मुक्तिधाम में उनके बेटे दिव्येश चंद्राकर चुन्नू ने मुखाग्नि दी।

कांग्रेस भवन से शव यात्रा उनके गृह ग्राम लभराकला रवाना हुई। यहां उन्हें श्रद्धांजलि देने पूर्व सीएम भूपेश बघेल, पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, सरायपाली विधायक चातुरी नंद, पूर्व विधायक एवं राज्य मंत्री पूनम चंद्राकर, जनक ध्रुव, महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा, पूर्व मंत्री धनेंद्र साहू, पूर्व विधायक परेश बागबाहरा, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के राजनीतिक सलाहकार विनोद वर्मा, एमडी बीज विकास निगम पोषण चंद्राकर समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस व भाजपा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता, बादल मक्कड़, नूकेश चंद्राकर, सेवनलाल चंद्राकर, प्रकाश साकरकर, खिलावन बघेल, ढेलू निषाद,सुखदेव साहू, सुनील शर्मा, अनवरी बेगम,सुजाता विश्वनाथन, नरेंद्र दुबे, संजय शर्मा, संजय शर्मा आरके ब्रिक्स, दिलीप कौशिक, माधव टांकसाले, देवीचंद राठी, धर्मेंद्र महोबिया, थनवार यादव, अरूण चंद्राकर, नारायण नामदेव, गजाधर धीवर, आरएस माली,राजेंद्र साहू, बलराम लालवानी, प्रकाश सचेदव समेत बड़ी संख्या में पार्टी जन, विभिन्न समाजों के पदाधिकारी, गणमान्य नागरिक शामिल थे।

अन्य पोस्ट

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news