राजनांदगांव
राजनांदगांव, 6 जुलाई। नगर निगम द्वारा राजस्व करों की वसूली के लिए सुनियोजित अभियान चलाया जा रहा है। सहायक राजस्व निरीक्षक एवं राजस्व उप निरीक्षक घर घर जाकर सम्पत्तिकर, समेकितकर व जलकर की वसूली कर रहे है। साथ ही निगम के राजस्व कार्यालय में भी करों का भुगतान लिया जा रहा है। करदाताओं की सुविधा के लिए चालू वित्तीय वर्ष 2024-25 के सम्पत्तिकर का एकमुश्त भुगतान करने पर नियमानुसार छूट का लाभ दिया जा रहा है। इसी कडी में 31 जुलाई तक सम्पत्तिकर का भुगतान करने पर 6.25 प्रतिशत की छूट दी जाएगी।
नगर निगम आयुक्त अभिषेक गुप्ता ने बताया कि चालू वित्तीय वर्ष 2024-25 में सम्पत्तिकर का एकमुश्त भुगतान करने पर छूट का लाभ दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि 1 अपै्रल 2024 से 31 जुलाई 2024 तक सम्पत्तिकर का भुगतान करने पर 6.25 प्रतिशत की छूट दी जा रही है।
इसी प्रकार 1 अगस्त 2024 से 30 दिसम्बर 2024 तक भुगतान करने पर 4 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। 1 जनवरी 2025 से 31 मार्च 2025 तक 0 प्रतिशत छूट दी जाएगी। उन्होंने नागरिकों से सम्पत्तिकर का भुगतान कर छूट का लाभ लेकर नगर विकास में सहयोग करने की अपील की है।