राजनांदगांव

कांग्रेस का एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कल
07-Jul-2024 4:10 PM
कांग्रेस का एक दिवसीय  धरना प्रदर्शन कल

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

राजनांदगांव, 7 जुलाई। राज्य भाजपा सरकार के गलत नीतियों के चलते राज्य में विद्युत आपूर्ति सरप्लस होने के बावजूद विद्युत दर में बेतहाशा वृद्धि की गई है तथा प्रदेशभर में बार-बार हो रही अघोषित विद्युत कटौती से   प्रदेश की आम जनता, किसान, और छात्र परेशान हैं। विद्युत दरों में हुई बेतहाशा बढ़ोत्तरी व अघोषित बिजली कटौती को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा कल 8 जुलाई को प्रदेश के समस्त मुख्यालयों में  एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किए जाने का निर्णय लिया गया है।

शहर दक्षिण ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सूर्यकांत जैन बताया कि शहर के विद्युत कार्यालय के सामने सुबह 10.30 बजे से शहर दक्षिण ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा धरना प्रदर्शन के माध्यम से राज्य की भाजपा सरकार द्वारा बढ़ाए गए विद्युत दर को वापस लिए जाने व प्रदेश में हो रही अघोषित विद्युत कटौती बंद कर प्रदेश की आमजनता सहित किसानों को राहत पहुंचाने की मांग की जाएगी। श्री जैन ने कहा कि कल 8 जुलाई को एक दिवसीय धरना प्रदर्शन  में शहर जिला कांग्रेस प्रभारी बृजेश शर्मा, शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष, महापौर, स्थानीय प्रदेश पदाधिकारियों,  वरिष्ठ कांग्रेसजनों,  शहर जिला कांग्रेस के पदाधिकारी समेत अन्य विंगों की उपस्थिति में धरना प्रदर्शन किया जाएगा।

अन्य पोस्ट

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news