कांकेर

नये कानून की दी जानकारी, सायबर ठगी से बचने किया जागरूक
15-Sep-2024 3:38 PM
नये कानून की दी जानकारी, सायबर ठगी से बचने किया जागरूक

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
चारामा,15 सितंबर।
चारामा पुलिस ने आवंरी जन समस्या निवारण शिविर में जागरूकता अभियान चलाया। उन्होंने महिला /बच्चों व घरेलू हिंसा के संबंध में जानकारी दी। नये कानून ,सायबर फ्राड एवं यातायात के संबंध में जागरूक किया।
 थाना प्रभारी निरीक्षक दिलेश्वर चन्द्रवंशी के नेतृत्व में ग्राम आंवरी में आयोजित जन समस्या निवारण शिविर में तीन नए आपराधिक कानून भारतीय न्याय संहिता 2023, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 और भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 की जानकारी दी गई।

नई संहिता एवं कानून का प्रभावी ढंग से उसके मुख्य उद्देश्य के बारे में बताते हुए आम जनता को त्वरित रूप से न्याय दिलाकर राहत प्रदान करने की मंशा से अवगत कराया गया तथा अपराधियों के लिए बनाए गये नए कानून में गंभीर सजा एवं समाज को अपराध मुक्त बनाने के लिए कड़े प्रावधानों की जानकारी दी गई।

महिला /बच्चों व घरेलू हिंसा के संबंध में शिविर में उपस्थित लोगों को महिला एवं बच्चों से संबंधित पारिवारिक हिंसा के बारे में जानकारी देकर लोगों को पारिवारिक समस्या को परिवार परामर्श केन्द्र में कांउसलिंग के माध्यम से सुलझाने की सुविधा के बारे में जानकारी दी गई, साथ ही छोटे बच्चों को गुड टच एवं बेड टच एवं लोगों को नशा करने से होने वाले दुष्प्रभाव के बारे में बताते हुए नशापान नहीं करने सलाह दी गई।

सायबर फ्राड से बचने के संबंध में किसी भी प्रकार के लुभावने ऑफर से सावधान रहने हिदायत देते हुए किसी अनजान व्यक्तियों द्वारा फोन पर कोई भी ओटीपी साझा नहीं करने , क्यू आर कोड स्केन नही करने , अपने बैक खाता , आधार कार्ड एवं निजी जानकारी नहीं देने बताया गया। 

यातायात के संबंध में वाहन चालन के दौरान बरती जानी वाले सावधानी एवं यातायात नियमों का पालन करने सलाह देते हुए , वाहन चालकों को वाहन चालन के दौरान लायसेंस रखने एवं हेलमेट एवं चार पहिया में सीट बेल्ट लगाने समझाईश दी गई।

वाहन चालन के दौरान मोबाईल से बात नहीं करने व शराब सेवन कर वाहन नही चलाने समझाईश दी गई। साथ ही आम जनता से अपील है कि आपके गांव नगर में कोई संदिग्ध अनजान व्यक्ति दिखाई देने पर उसकी सूचना पुलिस को आवश्यक रूप से देवे।
 

अन्य पोस्ट

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news