कांकेर

संयुक्त शिक्षक संघ कोयलीबेड़ा की कार्यकारिणी गठित
04-Oct-2024 2:42 PM
संयुक्त शिक्षक संघ कोयलीबेड़ा की कार्यकारिणी गठित

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
पखांजूर, 4 अक्टूबर।
वि.ख.कोयलीबेडा.में छग प्रदेश संयुक्त शिक्षक संघ चुनाव हेतु शिक्षक सदन पखांजूर में बैठक रखी गई थी। उक्त बैठक में कोयलीबेड़ा, इरपानार, पानवार, रेंगावाही, छोटेबेठिया, बान्दे, संगम, पखांजुर, गोण्डाहूर, कापसी, विभिन्न क्षेत्र के शिक्षक-शिक्षिकाओं की उपस्थिति एवं छग प्रदेश संयुक्त शिक्षक संघ के जिला उपाध्यक्ष अशोक मृधा के मार्गदर्शन में सर्वसम्मति से ब्लॉक पदाधिकारियों का शान्तिपूर्ण चुनाव कराया गया, जिसमें सर्वसम्मति से पदाधिकारिओं का चयन किया गया।

बैठक में हरिश्चंद्र नेताम को ब्लॉक अध्यक्ष, रुपसिंह पोटाई कार्यकारी ब्लॉक अध्यक्ष, खोकन सिकदार कार्यकारी ब्लाक अध्यक्ष, सुभाष दत्ता ब्लॉक उपाध्यक्ष, फरसूराम दर्रों ब्लॉक उपाध्यक्ष, संजीत मजुमदार ब्लॉक उपाध्यक्ष, अशोक ठाकुर ब्लॉक उपाध्यक्ष, सुजन बाढ़ई, सदाराम नाग ब्लॉक सचिव, सुकदेव नेताम सह-सचिव, लवकुमार मण्डावी सह-सचिव, तापस साहा सह-सचिव,  कन्हैयालाल गोटा ब्लाक सह-सचिव, जयन्त दास ब्लाक कोषाध्यक्ष, गौरचांद हालदार सह-कोषाध्यक्ष, नारायण चन्द्र डे  सह-कोषाध्यक्ष , बृजलाल उईके संगठन मंत्री, संतोष कुमार मार्गेन्द्र संगठन मंत्री, तारक नाथ डे संगठन मंत्री, कमल मंडल सह-संगठन मंत्री, जयदेव दास सह-संगठन मंत्री, रसमय विश्वास सह-संगठन मंत्री, राम प्रसाद तिग्गा प्रवक्ता, रंजीत चन्द्र सरकार प्रवक्ता, विभूति भूषण कुण्डू प्रवक्ता, अमल बाढ़ई प्रवक्ता, अहिन्द्र राय प्रवक्ता सुमा मंडल मीडिया प्रभारी, मनराखन ताराम व सेवेन्द्र नायक मीडिया प्रभारी, पुरुषोत्तम देहारी, मनराखन सिंह गोरे , सुखदेव भुआर्य, धनाजु राम आचला, नरेश राय, निलम्बर यादव , अभिजीत राय को कार्यकारिणी सदस्य, महिला प्रोकोष्ट से सोनवत्ती सिन्हा ब्लाक अध्यक्ष, मिनार्भा चक्रवर्ती, गोमती साहू, गीता खराती को ब्लाक उपाध्यक्ष, शोभा मंडल ब्लाक सचिव,तथा बिकास मंडल एवं रुपदेव नेगी को जिला संगठन महामंत्री पद पर नियुक्त किया गया है ।

सभी  नवनिर्वाचित  पदाधिकारियों को गुलाल व फूलमाला पहनाकर स्वागत किया गया।
इस अवसर पर ब्लॉक के विभिन्न क्षेत्रों से सैकड़ों शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

 

अन्य पोस्ट

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news