कांकेर

कांकेर चेंबर चुनाव
26-Sep-2024 2:24 PM
कांकेर चेंबर चुनाव

9 पदों के लिए 21 नामांकन दाखिल, 15 को मतदान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कांकेर, 26 सितंबर।
कांकेर चेंबर ऑफ  कॉमर्स के चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए अशोक वलेचा और महामंत्री के लिए अनुराग उपाध्याय ने प्रबल दावेदारी की है। इस बार हो रहे चेंबर के चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए चार और महामंत्री के लिए तीन व विभिन्न 9 पदों के लिए 21 लोगों ने दावेदारी की है। नामांकन वापसी के बाद स्थिति साफ हो जाएगी।

चुनाव में 9 पदों के लिए 21 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल  किया है। जिसमें अध्यक्ष पद के लिए चार प्रत्याशी, उपाध्यक्ष के लिए 6 महामंत्री पद के लिए 3 मंत्री पद के लिए 6 और कोषाध्यक्ष के लिए 2 लोगों ने नामांकन दाखिल किया है। छंटनी के बाद सभी 21 प्रत्याशियों के नाम वैध पाए गए।

वैध नामांकन पत्रों की घोषणा बुधवार को की गई। नामांकन जमा करने की अंतिम तिथि 23 सितंबर तक रही। प्रत्याशी 26 से 27 सितंबर तक अपना नामांकन वापस ले सकते हैं। नामांकन पत्रों की अंतिम सूची की घोषणा 28 सितंबर को की जाएगी। 

15 अक्टूबर को सुबह 9.30 से शाम 5 बजे तक मतदान होगा। मतदान के पश्चात इसी दिन मतों की गणना कर परिणाम की घोषणा भी की जाएगी।
9 पदों के लिए 21 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया है। जिसमें अध्यक्ष पद के लिए अनूप शर्मा, अशोक वलेचा, महिपाल मेहरा, अरुण गजेंद्र उपाध्यक्ष पद के लिए उदय प्रकाश शर्मा, रवि लालवानी, अब्दुल गफ्फार मेमन, सुनील पटेल, प्रदीप कुमार जायसवाल, राकेश आहूजा, महामंत्री पद के लिए, दिनेश रजक, अनुराग उपाध्याय, अजय कुमार गुप्ता, मंत्री पद के लिए मनीष देवनानी, चंद्र मोहन रावल, प्रदीप साहू, गजेंद्र कुमार तिवारी, सागर केशवानी, मो. शकील, कोषाध्यक्ष पद के लिए सचिन गिडलानी और मो.हनीफ शेखानी मैदान में हैं। 

अन्य पोस्ट

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news