कांकेर

भगत सिंह की जयंती मनाई
29-Sep-2024 9:40 PM
भगत सिंह की जयंती मनाई

पखांजूर, 29 सितंबर। क्रांतिकारी विचार मंच इकाई पखांजूर द्वारा शहीद भगत सिंह की जयंती मनाई गई।

क्रांतिकारी विचार मंच इकाई पखांजूर द्वारा जंगो रायतार गोंडी इंग्लिश पब्लिक स्कूल नवां गोंडाहूर के प्रांगण में शहीद भगत सिंह जयंती बच्चों के साथ मनाई गई और उन्हें भगत सिंह और उनके विचारों  बारे में बताया गया। इस अवसर पर बच्चों और वहां के शिक्षकों को पेन और चॉकलेट भेंट की गई।

स्कूली शिक्षक संजीता वड्डे,सुनील सलाम,रविशंकर सलाम, संयोजक सुखरंजन उसेंडी एवं क्रांतिकारी विचार मंच के अध्यक्ष हरपाल सिंह, उपाध्यक्ष डॉ. जोजो,सह सचिव चमन बक्शी,कार्यकरणी सदस्य अशोक उर्वशा, रिखी भुआर्य, मोहम्मद जुनैद अख़्तर, कार्तिक नागवंशी, प्रशांत सिन्हा उपस्थित रहे। उसी शाम भगत सिंह चौक पखांजूर में भी कार्यक्रम किया गया, जिसमें मंच के सदस्य योगेश जुर्री,मुकेश जांगड़े,सतनाम कौर द्वारा भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। बाकी सभी ने पुष्प अर्पित कर और मोमबत्ती जलाकर श्रद्धाजंलि दी।

कार्यक्रम स्थल पर परिचर्चा में योगेश जुर्री, महेश्वर शर्मा, अशोक उर्वशा, चमन बक्शी, शिवाजी पांडे, हरपाल सिंह ने भगत सिंह के क्रांतिकारी विचारों पर प्रकाश डाला।

कहा -भगत सिंह के विचार देश में धर्म,और जाति के नाम लड़वाने वाली साम्प्रदायिक ताक़तों, फ़ासीवादी ताक़तों के खि़लाफ़ थे। उनके विचार देश के मेहनतकश मजदूर,किसान के शोषण के खि़लाफ़ थे। उनका सपना भारत को एक समाजवादी वतन बनाना चाहते थे।

वहां निमाई राय, मुकेश जांगड़े, मुस्कान कौर,ईशु,तोजो,जैसमीन कौर,नेहा राय,खुशी,डॉ. जोजो,महावीर साहू,पराग सलाम,मोहम्मद जुनैद अख़्तर,योगेंद्र बोरकर,अशीम पाल,आदि उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news