खैरागढ़-छुईखदान-गंडई

विधायक ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का किया दौरा
16-Sep-2024 2:59 PM
विधायक ने बाढ़ प्रभावित  क्षेत्र का किया दौरा

मुआवजा दिलाने प्रशासन से किया आग्रह 

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
खैरागढ़, 16 सितंबर।
  खैरागढ़ विधायक यशोदा वर्मा ने कांचरी पहुंचकर बाढ़ प्रभावित घरों का जायजा लिया और प्रशासन को मुआवजा देने आग्रह किया।
खैरागढ़ के कांचरी में 10 सितंबर को हुई भीषण बाढ़ से कई घर तबाह हो गए, अचानक आई बाढ़ से घर में रह रहे लोगों को सम्हलने का मौका नहीं मिला। यहाँ के कई घर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए हैं। घर में रखे कीमती सामान अनाज, रुपये पैसे सहित जरुरी सामान तबाह हो गए। प्रशासन के टीम ने प्रभावित घरों का निरीक्षण कर मुआवजा के लिए जिला प्रशासन को प्रस्ताव भेजा है।

वहीं विधायक यशोदा वर्मा ने जल संसाधन पर आरोप लगाते हुए कहा कि जब ऊपर से पानी छोड़ा गया तो गांव वालों को सूचना नहीं दी, जिससे गांव सम्हाल नहीं पाए।
वहीं सरपंच हेमकल्याणी तोड़े ने गांव में पुल की मांग की है।  उन्होंने कहा कि यदि बाढ़ वाले क्षेत्र में पुल बना हुआ होता तो इतनी भयंकर बाढ़ नहीं आता। उन्होंने जल्द ही पुल निर्माण एवं बाढ़ प्रभावित लोगो  मुआवजा दिलाने आग्रह किया। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य नीलांबर वर्मा, ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आकाश दीप सिंह गोल्डी, कोमल वर्मा, सरपंच हेमकल्याणी तोड़े, पंच आशा बाई वर्मा, संजय वर्मा,शेखर वर्मा,देवेंद्र तोड़े राजस्व विभाग के अधिकारी कर्मचारी सहित ग्रामीण उपस्थित रहे।
 

अन्य पोस्ट

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news