खैरागढ़-छुईखदान-गंडई

सदस्यता महाअभियान का विक्रांत ने किया शुभारंभ
20-Sep-2024 7:08 PM
सदस्यता महाअभियान का विक्रांत ने किया शुभारंभ

खैरागढ़, 20 सितंबर। भाजपा सदस्यता महाअभियान के तहत केसीजी जिले के छुईखदान भाजपा मंडल प्रभारी व राजनांदगांव जिपं. उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह सदस्यता अभियान को लेकर लगातार दौरा कर रहे हैं साथ ही भाजपा शक्तिकेन्द्रों में पहुँचकर सिंह ने सदस्यता अभियान के संबंध में कार्यकर्ताओं को बताया व अधिक से अधिक सदस्य जोडऩे का आग्रह किया।

श्री सिंह ने पद्मवतीपुर, उदयपुर, साल्हेकला, बुंदेली,दनिया, उदान, ओटेबन्द (पंडरिया) शक्तिकेन्द्रों में जाकर कार्यकर्ताओं को सदस्यता महाअभियान के सम्बंध में विस्तार से बताया व भाजपा सरकार के जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजनता के बीच रखकर उनसे भाजपा में जुडऩे के लिए प्रेरित करने कहा बैठक को पूर्व विधायक कोमल जंघेल ने भी सम्बोधित किए।

इस दौरान जिला भाजपा उपाध्यक्ष गिरिराज किशोर दास वैष्णव, प्रेमनारायण चन्द्राकर, जिला भाजपा महामंत्री पूरन जंघेल, मण्डल अध्यक्ष नेतराम जंघेल, जैनेन्द्र जंघेल, विक्रांत चन्द्राकर, अशोक साहू, अवध जंघेल, भावेश कोचर, ललित चोपड़ा, रेखचन्द जंघेल, प्रकाश साहू, लक्की नेताम सहित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

अन्य पोस्ट

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news