दन्तेवाड़ा

बाल मित्र शिक्षा के बने सेतु - कलेक्टर
24-Sep-2024 10:19 PM
बाल मित्र शिक्षा के बने सेतु - कलेक्टर

दंतेवाड़ा, 24 सितंबर। दंतेवाड़ा में बाल मित्र पुस्तकालय एवं गतिविधि केंद्र शिक्षा के क्षेत्र में मील के पत्थर साबित हो रहे हैं। इसके फलस्वरुप शाला त्यागी बच्चों को पुन: शिक्षा से जोड़ा जा रहा है। कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी में दंतेवाड़ा विकासखंड के अंतर्गत ग्राम पंचायत कंवलनार का सोमवार को निरीक्षण किया।

इस दौरान उन्होंने बाल मित्र पुस्तकालय एवं गतिविधि केंद्र का जायजा लिया। उन्होंने उपस्थित बालमित्र से शाला त्यागी बच्चों की जानकारी ली। शाला त्यागी बच्चों को शिक्षा से जोडऩे हेतु किए जा रहे प्रयासों के विषय में पूछा। ज्ञात हो कि दंतेवाड़ा जिले में 3000 शाला त्यागी छात्रों की जानकारी उजागर हुई है।

अन्य पोस्ट

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news