दन्तेवाड़ा

जिला न्यायालय में स्वच्छता अभियान
26-Sep-2024 10:11 PM
जिला न्यायालय में स्वच्छता अभियान

दंतेवाड़ा, 26 सितंबर। जिला न्यायालय में स्वच्छता ही सेवा अंतर्गत अभियान चलाया गया। इसमें प्रधान जिला न्यायाधीश, अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण विजय कुमार होता के निर्देशन में जिला न्यायालय परिसर दंतेवाड़ा में न्यायाधीशगण, अधिवक्तागण एवं न्यायालयीन कर्मचारियों ने परिसर स्थल की  साफ सफाई की।

इस मौके पर प्रधान जिला न्यायाधीश श्री होता ने कहा कि अपने घरों  के अलावा कार्य स्थलों को भी स्वच्छ रखना सभी का कर्तव्य है। स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मानसिकता का विकास होता है। अत: अपने घर और कार्यस्थल पर हमेशा साफ सफाई बनाए रखना जरूरी है।

स्वच्छ पर्यावरण और आदर्श जीवन शैली के लिये हर किसी को इसे अपनी आदत मेंष्षुमार करना चाहिये। इसके साथ ही उन्होंने उपस्थितों को स्वच्छता बनाए रखने की शपथ भी दिलाई।

अभियान में मुख्य रूप से परिवार न्यायालय के न्यायाधीश संतोष कुमार तिवारी, अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष के.के. देवांगन, अपर सत्र न्यायाधीश प्रवीण कुमार प्रधान, दीपक कुमार देशलेहरे, शैलेश शर्मा, शांतनु देशलेहर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट डी. पी. सिंह दांगी, सचिव अपूर्वा दांगी, न्यायिक मजिस्ट्रेट शांति प्रभु जैन, कर्मचारी संघ के अध्यक्ष  भूपेंद्र ठाकुर, अन्य न्यायालयीन कर्मचारी तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कर्मचारी मौजूद थे।

अन्य पोस्ट

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news