दन्तेवाड़ा

ग्रामीणों ने ली पानी बचाने की ली शपथ
27-Sep-2024 10:09 PM
ग्रामीणों ने ली पानी बचाने की ली शपथ

दंतेवाड़ा, 27 सितम्बर। जिला प्रशासन द्वारा दंतेवाड़ा में जल संरक्षण हेतु विशेष प्रयास किये जा रहे हैं। इसी कम में कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी के निर्देश पर जिले भर में ग्राम स्तर पर जल संरक्षण अभियान 01 जुलाई से 30 सितम्बर तक आयोजित किया जा रहा है।

जल संरक्षण अभियान का क्रियान्वयन जिला आई.एस.ए. परियोजना समन्वयक शिल्पी शुक्ला द्वारा ग्राम स्तर पर जल सभा, शपथ कार्यक्रम व स्कूलों में निबंध व चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इस अभियान के तहत ग्राम भैरमबंद में जल सभा का आयोजन कर योजना संबंधी व जल संरक्षण के विधियों पर चर्चा की गई।

 कार्यक्रम में भैरमबंद के प्रतिनिधि भीमसेन यादव के द्वारा हल्बी भाषा में जल संरक्षण की शपथ ग्रामीणों को दिलवाई गई। जिसमें ग्रामीणों ने अपनी सहमति देकर जल संरक्षण के उपायों पर चर्चा  की।

 जल सभा में ग्राम सरपंच, सचिव, वार्ड पंच, स्व सहायता समूह की महिलाएं और ग्रामीण महिला व पुरुष उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि जल जीवन मिशन भारत सरकार की अति महत्वपूर्ण योजना है।

 जिसका लक्ष्य सभी घरों में कार्यशील घरेलू नल कनेक्शन उपलब्ध कराना है। इसमें जल संरक्षण, जल स्त्रोत स्थायित्व तथा वर्षा जल भण्डारण पर मुख्य रूप से ध्यान देते हुए ग्राम पंचायतों द्वारा विकेन्द्रीकृत किंतु एकीकृत जल संसाधन प्रबंधन के माध्यम से समुचित स्तर पर जल प्रबंधन को बढ़ावा दिया जाना है।

इसी उद्देश्य की  पूर्ति हेतु जिला दंतेवाड़ा में  प्रशासन भी  जल जीवन मिशन योजना को गांव के प्रत्येक घर के आँगन तक पहुंचाने हेतु समर्पित होकर कार्यशील है। इस मौके पर लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग से उप अभियंता देवेन्द्र आर्मो और जिला परियोजना समन्वयक मनीष साहू प्रमुख रूप से मौजूद थे।

अन्य पोस्ट

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news