बेमेतरा

वृद्धजन अनुभव का खजाना
02-Oct-2024 2:52 PM
वृद्धजन अनुभव का खजाना

बेमेतरा, 2 अक्टूबर। अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर कृषि उपज मंडी प्रांगण में कलेक्टर रणबीर शर्मा, पूर्व विधायक अवधेश चंदेल, अध्यक्ष, जि़ला पंचायत सुनीता साहू, उपाध्यक्ष अजय तिवारी, पार्षद नीतू कोठारी, घनश्याम देवांगन सहित जनप्रतिनिधियों ने 300 महिला-पुरुष वृद्धजनों से भेंट कर शॉल, श्रीफल देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर मुय कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत टेकचन्द्र अग्रवाल, उपसंचालक समाज कल्याण बरखा कासू सहित वरिष्ठ नागरिक, वृद्धजन उपस्थित थे।

कलेक्टर शर्मा ने कहा कि वृद्धजन हमारे लिए महत्वपूर्ण धरोहर है। उन्होंने युवा पीढ़ी से वृद्धजनों के अनुभवों और भावनाओं का सम्मान करने का आव्हान किया। उन्होंने कहा कि वृद्धजन अनुभव का खजाना होते हंै।

पूर्व विधायक अवधेश चंदेल कहा कि बुुजुर्ग घर की शोभा होते हैं। इनके रहने से आश्रय और संबल मिलता है। साथ ही यह हमारें हर समस्या का समाधान करने में सक्षम होते है। हर समाज को इनका पूरा आदर और समान करना चाहिए तथा इनके अनुभवों का लाभ लेना चाहिए। क्योंकि उन्होंने अपने जीवन की लंबी यात्रा तय की है।

अन्य पोस्ट

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news