बेमेतरा

शुभ मुहूर्त में माता की प्रतिमा स्थापित, मनोकामना दीप प्रज्ज्वलित
04-Oct-2024 5:30 PM
शुभ मुहूर्त में माता की प्रतिमा स्थापित, मनोकामना दीप प्रज्ज्वलित

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बेमेतरा, 4 अक्टूबर।
शारदीय नवरात्रि में अंचल के माता दरबार में हजारों भक्तों ने मनोकामना ज्योत प्रज्वलित कराया है। इसके दर्शन के लिए भक्त मंदिर आ रहे हैं। जिला मुख्यालय में विराजित माता भद्रकाली, शीतला माता, सिद्धी माता, बोर्रा माता, सकल सिद्धि दात्री देउर गांव, सिद्ध शक्तिपीठ मॉं चण्डी धाम करमू, सिद्ध शक्तिपीठ, मां महामाया मंदिर बुचीपुर मंदिरों में भक्तों की भीड़ लगने लगी है। साथ ही सेवा करने वाले भी पहुंचे रहे हैं।

माता देवालयों में प्रथम दिन पर मनोकामना ज्योति विधि विधान से प्रज्चालित किया गया। प्रथम दिन शहर के सभी पंडालों में माता की प्रतिमा पंडित व पंडा की उपस्थिति में किया गया है। पंडालों को विशेष तरीके से सजाया गया है। मंदिरों व पंडालों में विराजित देवी दर्शन के लिए शहर के आलावा आसपास के गांवो के लोग भी पहुंचे थे। मंदिरों व पंडालों के आसपास श्रृंगार सामाग्री व पूजा समाग्री बेचने वाले दुकान में भीड़ दिखी।

अन्य पोस्ट

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news