बेमेतरा

भाजपाईयों ने चलाया स्वच्छता अभियान
03-Oct-2024 2:50 PM
भाजपाईयों ने चलाया स्वच्छता अभियान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बेमेतरा, 3 अक्टूबर। महात्मा गांधी की जयंती पर भाजपा महिला मोर्चा ने भाजपा के सभी पदाधिकारी कार्यकर्ताओं के साथ श्रीराम मंदिर प्रांगण में स्थित गांधी जी की मूर्ति को पानी से साफ -सफाई कर पूजा अर्चना कर फूल माला चढ़ाया गया। नवरात्रि पर्व भद्रकाली महोत्सव को देखते हुए पूरे बाजार की साफ -सफाई, स्वच्छता अभियान श्रीराम मंदिर प्रांगण से शुरू करके शीतला मंदिर भद्रकाली मंदिर नवीन बाजार तक चलाया गया।

भद्रकाली मंदिर में सफाई कार्य समापन हुआ। इस कार्य में नगर पालिका प्रशासन सीएमओ सहित कर्मचारी लगे हुए हैं। सेवा पखवाड़ा के प्रभारी विजय सिन्हा पूर्व अध्यक्ष नगर पालिका, राजेन्द्र शर्मा पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष, ललिता साहू जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा, मण्डल अध्यक्ष मोंटी साहू,नगर पालिका उपाध्यक्ष पंचू साहू,भाजपा जिला कार्यालय मंत्री विकास तबोली, पार्षद नीतू कोठारी, सजनी यादव, लक्ष्मी यशवंत लहरे, साधेलाल बघेल, विजय सुखवानी पूर्व उपाध्यक्ष नगर पालिका, रीना साहू, लक्ष्मी साहू, राजू देवांगन, सावित्री रजक, पिंकी नेमा, राजेश्वरी पांडेय, हेमलता शर्मा, राकेश मोहन शर्मा, संतोष वर्मा, युगल देवांगन, कमलेश वर्मा, धर्मेंद्र साहू, तारन राजपूत, नंद गुप्ता, अमरीका निर्मलकर, सुरेश पटेल, लक्ष्मण यादव, राजेंद्र पांडेय, सुमिता यादव, ममता साहू, मीनू पटेल, टोमेश्वरी साहू सहींत सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

अन्य पोस्ट

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news