महासमुन्द

सहकारिता से महिलाओं के सामाजिक, आर्थिक जीवन में क्रांतिकारी परिर्वतन किया जा सकता है-अनिता रावटे
03-Oct-2024 2:50 PM
 सहकारिता से महिलाओं के सामाजिक, आर्थिक जीवन में क्रांतिकारी परिर्वतन किया जा सकता है-अनिता रावटे

धनश्री महिला सहकारी सोसायटी की वार्षिक आमसभा 

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 3अक्टूबर।
धनश्री महिला सहकारी सोसाइटी महासमुंद की चतुर्थ आमसभा का आयोजन किया गया। अध्यक्ष डॉ अनिता रावटे, उपाध्यक्ष अरूणा शुक्ला, संचालक सती साहू, इन्द्राणी पाण्डेय, किरण सिंघल, एजाज जेहरा नकवी, प्रीति शर्मा, नंन्दा रंगारी एवं रजिन्दर कौर इस अवसर पर उपस्थित थे। धनश्री की वैधानिक जानकारी सदस्य ज्योतिका राजपूत द्वारा दी गई। तत्पष्चात धनश्री की संस्थापिका एवं अध्यक्ष डॉ अनिता रावटे ने उपस्थित सभी सदस्यों का स्वागत किया। उन्होंने बताया कि 25 वर्षों से महिला बैंक का संचालन करते हुए हमें यह अनुभव हुआ कि सहकारिता के माध्यम से महिलाओं के सामाजिक तथा आर्थिक जीवन में क्रांतिकारी परिर्वतन किया जा सकता है। महिला सहकारी बैंक को रिर्जव बैंक के निर्देश पूरा करने की बहुत सी अधिकारिक जिम्मेदारी रहती है। अत: बैंक से संबंधित सक्रिय सदस्यों ने मिलकर 2019 को बहुउद्देशीय सहकारी सोसायटी का गठन किया। जिसका विधिवत पंजीयन वर्ष 2020 को प्राप्त हुआ। 

डॉ. रावटे ने बताया कि 22 सदस्यों के साथ आरंभ की गई इस सहकारी सोसायटी में वर्तमान में 113 सदस्य हैं जिनका शेयर विधिवत बैंक खाते में जमा है। कोरोना महामारी के कारण इसके विस्तार में पिछले वर्ष से ही गति आई है। 2022-23 में धनश्री सोसायटी में जैविक हल्दी का उत्पादन किया गया। जिसमें प्राप्त 78 किलो हल्दी को पुन: इस वर्ष बीज के उपयोग में लाया गया है। वर्ष 2023-24 में तीन सदस्यों को ऋण दिया गया जिसमें एक का ऋण वापस आ गया है। दो की वापसी नियमित हो रही है। 

उन्होंने कहा कि धनश्री सोसायटी के माध्यम से ‘‘स्वस्थ जीवन शैली’’ पर काम किया जा रहा है। महिला परिवार की धुरी है इसलिए उसका जागरूक और स्वस्थ होना जरूरी है। क्या खाना है? कैसे खाना है और कैसे खिलाना है? यदि यह महिलाएं सीखेंगी तो पूरा परिवार सुपोषित, स्वस्थ और सुखी होगा। इसके साथ ही परिवार की आय बढ़ाने में कैसे महिलाएं सहयोगी हो सकती है। इस पर भी धनश्री के माध्यम से योजना तैयार की जा रही है। पर्यावरण संतुलन में भी कार्य किया जा रहा है।    

धनश्री की संस्थापक एवं वरिष्ठ उपाध्यक्ष अरूणा शुुक्ला ने धनश्री के कार्यों की प्रशंसा करते हुऐ नये व सक्रिय महिलाओं को इससे जोडऩे के लिए प्रोत्सहित किया। धनश्री की संस्थापक व उपाध्यक्ष सती साहू ने सबका स्वागत करते हुए विभिन्न व्यवसाय में जुडऩे की बात कही। उन्होंने कहा कि धनश्री सहकारी सोसायटी धीरे-धीरे बढक़र एक बड़ा रूप ले लेगी जो महिलाओं के आगे बढऩे का जरिया बनेगी। संचालक इन्द्राणी पान्डेय ने धनश्री के पांचवें वर्ष में आने पर अपनी शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि यह सहकारी संस्था महिलाओं के रोजगार के रास्ते खोलेगी। स्ंाचालक किरण सिहंल, नन्दा रंगारी, रजिन्दर कौर एवं एजाज जेहरा नकवी ने भी धनश्री को अपनी शुभकामनाएं दी तथा सक्रिय सहयोग देने का वायदा किया। 

इस अवसर पर नारी चन्द्रकला साहू नेे सुन्दर प्रस्तुति दी। डॉली शर्मा, उमा साहू, अनिता साहू ने नारी शक्ति पर मधुर भजन एवं विमला साहू ने सुन्दर नृत्य की प्रस्तुति दी। शिक्षा में सहयोग के लिए विजय सिन्हा को सम्मानित किया गया। महिला बैंक से उपस्थित अधिकारी व कर्मचारियों के सहयोग के लिए श्रीमती रावटे ने आभार व्यक्त किया। धनश्री की सक्रिय सदस्य व महिला उद्यमी ममता राठौर ने अपने उद्बोधन में महिलाओं को आर्थिक रूप से सक्षम बनने की प्रेरणा दी। संस्थापक संचालक प्रीति शर्मा ने आभार प्रदर्शन किया। उड़ान संस्थान की औषधि नर्सरी में उत्पादित औषधि पौधों की भेंट डॉ. रावटे के द्वारा सभी सदस्यो को दी गई। आमसभा को सफल बनाने सदस्य अनिता बजांरी, दामिनी साहू, अंजू मानिकपुरी, कविता, टिकेष्वरी सिन्हा, नीलम ध्रुव, कुमुद ठाकुर व साथियों का सहयोग प्राप्त हुआ। 
 

अन्य पोस्ट

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news