महासमुन्द
स्वच्छता अभियान भी चलाया
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
पिथौरा, 3 अक्टूबर। महात्मा गांधी जयंती पर रामदर्शन पब्लिक स्कूल जंघोरा में ब्लॉक स्तरीय सर्व धर्म प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। सभा के बाद स्कूल परिसर व ग्राम के मुख्य चौराहे पर स्वच्छता अभियान भी चलाया गया।
मुख्य अतिथि स्काउट गाइड संघ के अध्यक्ष सत्यनारायण अग्रवाल ने कहा कि सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन विश्व शांति का सन्देश देता है जिसके लिए हम सब यहां एकत्र हुए हंै।
कार्यक्रम के अध्यक्ष शंकर अग्रवाल ने कहा कि इस कार्यक्रम के आयोजकों को धन्यवाद, स्काउट गाइड से ही हमें अनुशासन का पाठ पढऩे मिलता है।इससे ही हमें एक आदर्श नागरिक बनने की सीख मिलती है।
मुख्य अतिथि ने कहा कि सर्व धर्म प्रार्थना सभा का आयोजन पर विश्व बंधुत्व व भाईचारे का सन्देश देता है। कार्यक्रम में करीब 15 निजी एवम सरकारी स्कूल के बच्चों एवम शिक्षकों ने भाग लिया। इसमें रॉयल किड्स स्कूल, रामदर्शन पब्लिक स्कूल, कन्या शाला, आर के स्कूल,शहिद नोहर सिंह.ठाकुर हायर सेकंडरी छिबर्रा, पू म शाला ठाकुरदिया अंजलि विद्यालय लहरौद, पू म शाला आरंड, कस्तूरबा लाखागढ़, शा हायर सेकण्डरी स्कूल बढ़ाईपाली, शा पू म शाला जंघोरा,सेजेस ने भाग लिया।
कार्यक्रम को सफल बनने में संतोष कुमार साहू डी टी सी राम कुमार नायक, झानेश साहू, सचिव, नरेश नायक, लेखराम साहू, दिलीप कुमार निषाद, राजीव तिवारी,रोहिणी देवांगन,पतिराम पटेल,अंशुमन टांडी, भुनेश्वर सिन्हा, चतुरभुज राणा, लिलिमा साहू, सरस्वती पटेल, सुकांति नायक, दीपिका देवांगन, अनीता साहू संतोषी ठाकुर, महेश्वरी व स्कूल स्टॉफ उपस्थित थे।