बेमेतरा

खंगारपाठ में रामायण जागराता
06-Oct-2024 4:01 PM
खंगारपाठ में रामायण जागराता

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बेमेतरा, 6 अक्टूबर।   ग्राम खंगारपाठ में नवरात्रि पर राम जानकी रामायण जागराता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सर्व हिन्दू सनातन संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष और भाजपा किसान नेता योगेश तिवारी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उनके साथ पूर्व जनपद सदस्य मानसिंह वर्मा, संरपच डिम्पी वर्मा, और अन्य प्रमुख स्थानीय नेता भी इस धार्मिक आयोजन में उपस्थित रहे।

सर्व हिन्दू सनातन संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष और भाजपा किसान नेता, योगेश तिवारी  ने इस कार्यक्रम में भाग लेकर ग्रामीणों के साथ अपनी धार्मिक आस्था और विश्वास को प्रकट किया। अपने सम्बोधन में उन्होंने नवरात्रि के महत्व पर प्रकाश डाला और कहा कि यह-समय हमें धार्मिकता, प्रेम और समर्पण की प्रेरणा देता है।

उन्होंने कहा कि रामायण जैसे धार्मिक ग्रंथों का पाठ हमें नैतिकता और सामाजिक एकता की दिशा में प्रेरित करता है। तिवारी ने आगे कहा कि इस प्रकार के धार्मिक कार्यक्रम ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष रूप से महत्वपूर्ण हैं, क्योंकि यह ग्रामीण जीवन में स्थिरता और समृद्धि लाने में योगदान देते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार गांवों के विकास के प्रति प्रतिबद्ध है और किसानों की समृद्धि के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

रामायण जागराता कार्यक्रम में पहुंचने वाले अन्य अतिथियों में पूर्व जनपद सदस्य, मानसिंह वर्मा,  संरपच डिम्पी वर्मा, खेदू निषाद, बिशरू यादव, प्रेमलाल निषाद,अमृत वर्मा, विजय वर्मा, नोहरलाल, बाबूलाल निषाद,रोहित निषाद, कौशल वर्मा, गोपाल निषाद, गणपत निषाद, सन्तोष निषाद, प्रदीप वर्मा, खिलावन यादव, राजेश निषाद, निगम वर्मा, गोपी साहू, राजेन्द्र साहू, राकेश वर्मा रहें।

गौरतलब है कि नवरात्रि का समय देवी मां की पूजा और शक्ति की आराधना का समय है। इस दौरान जगह जगह जागराता कार्यक्रमों का आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा और धार्मिकता का संचार करता है। ग्रामीण समुदाय के लोग एक साथ आकर इस धार्मिक अनुष्ठान में भाग लेते हैं और देवी मां से आशीर्वाद प्राप्त करते हैं।

अन्य पोस्ट

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news