धमतरी

गोलछा मगरलोड मंडल के संगठन प्रभारी बनाए गए
01-Jan-2021 4:24 PM
गोलछा मगरलोड मंडल के संगठन प्रभारी बनाए गए

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नगरी, 1 जनवरी।
जिला भाजपा द्वारा भाजपा के जिला मंत्री एवं दूरसंचार निगम के सदस्य राजेन्द्र गोलछा को मगरलोड मंडल का संगठन प्रभारी बनाया गया है। जिला संगठन के प्रभारी नीलू शर्मा की उपस्थिति में जिलाध्यक्ष ठा. शशि पवार द्वारा नियुक्ति की गई।
संगठन प्रभारी की नई जिम्मेदारी मिलने पर राजेन्द्र गोलछा ने जिला संगठन के प्रभारी नीलू शर्मा, जिला भाजपा अध्यक्ष ठा. शशि पवार एवं पार्टी के वरिष्ठ जनों के प्रति आभार जताया है।

श्री गोलछा की नियुक्ति पर पूर्व विधायक पिंकी शिवराज शाह, पूर्व विधायक श्रवण मरकाम, मंडल अध्यक्ष नगरी मोहन नाहटा, जिला महामंत्री द्वय कवींद्र जैैन, प्रकाश बैस, पूर्व जिला महामंत्री नागेन्द्र शुक्ला,विकल गुप्ता, मंडल अध्यक्ष बेलरगांव अकबर कश्यप, मंडल अध्यक्ष कुकरेल टेलेश्वर ठाकुर, मंडल अध्यक्ष मगरलोड विजय यदु, महामंत्री नगरी मंडल रामगोपाल साहू,हृदय साहू, बेलर मंडल राकेश चौबे, मनोहर दास मानिकपुरी, कुकरेल मंडल वामन साहू, अखिलेश प्रजापति,महेश साहू,जिला भाजपा मंत्री श्रीमति प्रेमलता नागवंशी,  प्रतिमा देवांगन,  हेमलता यादव,हेमलता साहू, प्रीति यदु अंचला यदु, तेजस्वनी साहू, जनपद अध्यक्ष दिनेश्वरी नेताम, उपाध्यक्ष हुमित लिमजा, नगर पंचायत अध्यक्ष आराधना शुक्ला, उपाध्यक्ष अजय नाहटा, जनपद सदस्य सुलोचना साहू,मन्नू लाल यादव,बंशी शोरी, संजय शांडिल्य,सुश्री सत्यवती नेतान,राजाराम मंडावी, फत्तेलाल ध्रुव, घनश्याम साहू, चन्द्रकला साहू, श्रीमति ईश्वरी नेताम,महेश गोटा,महेन्द्र नेताम, शिवदयाल साहू, रामदयाल साहू सहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने बधाई दी है।
 

अन्य पोस्ट

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news