धमतरी

सत्य की मार्ग पर चलें तभी समाज का विकास संभव-नवीन मारकण्डेय
01-Jan-2021 4:38 PM
सत्य की मार्ग पर चलें तभी समाज का विकास संभव-नवीन मारकण्डेय

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नगरी, 1 जनवरी।
ग्राम देवपुर में गुरू घासीदास की जयंती कार्यक्रम में पूर्व विधायक आरंग एवं भारतीय जनता पार्टी अनूसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नवीन  मारकण्डेय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

 समाज के ब्लाक अध्यक्ष विष्णु टंडन ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। विशेष अतिथि के रूप में पूर्व विधायक पिंकी शिवराज शाह,पूर्व विधायक श्रवण मरकाम,जनपद अध्यक्ष दिनेश्वरी नेताम,भाजपा के जिला मंत्री एवं दुरसंचार निगम के सदस्य राजेन्द्र गोलछा, भाजपा के वरिष्ठ नेता रविशंकर दुबे,सुंदर लाल टंडन,जनपद सदस्य भुनेश्वरी धृतलहरे,सरपंच आरती धु्रव, भाजयुमो के उपाध्यक्ष वेदराम जांगड़े,खेमराज बाकरे,संतोष डहरिया,रजनीश ठाकुर, निलकरण सेन,हेमराज सोनी,अभिषेक शर्मा,उमेश जिमेकर थे।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नवीन मारकण्डेय ने कहा कि समाज बाबा घासी दास जी के बताए मार्ग पर चलें। हम सत्य की मार्ग पर चलें तभी समाज का विकास संभव है। समाज के सभी भाई बहन शिक्षित होकर आगे बढ़ें। उन्होंने कहा कि हमारा कार्यशैली अच्छी होनी चाहिए तभी हमारा विकास संभव है। 

पूर्व विधायक मारकण्डे ने कहा  किजब भारतीय जनता पार्टी की हमारी सरकार थी तब गिरौधपुरी धाम में कुतुबमीनार से भी ऊंचा जैतखाम का निर्माण किया गया जिसे पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया गया है। देश - विदेश से पर्यटक दर्शन के लिए आते हैं।  हमारी सरकार ने गिरौधपुरी में 2करोड़ रू सामुदायिक भवन एवं अन्य विकास के लिए स्वीकृत किया गया था लेकिन आज हमारी सरकार नहीं होने से स्वीकृत कार्य नही हो रहा है उसे स्थगित कर दिया है। हमारे समाज को इस सरकार ने कहीं सम्मान नहीं दिया ना कोई कार्य किया।

कार्यक्रम को पूर्व विधायक द्वय पिंकी शिवराज शाह,श्रवण मरकाम,जनपद अध्यछ दिनेश्वरी नेताम, भाजपा नेता रविशंकर दुबे, ने संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन नंदलाल कश्यप ने किया। कार्यक्रम में हिदेश सोनवानी,उषा आनंद,भुनेश्वरी चेलक,भारती राय,तन्नु जांगड़े,यामिनी कश्यप सहित समाज जन उपस्थित रहे।

 

अन्य पोस्ट

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news