महासमुन्द

महासमुंद में 22 क्विंटल धान जब्त
03-Jan-2021 9:37 PM
महासमुंद में 22 क्विंटल धान जब्त

महासमुन्द, 3 जनवरी। राजस्व एवं खाद्य विभाग की टीम ने जिले में 2 मामलों में कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से धान का भंडारण करते हुए 55 बोरा धान 22 क्विंटल जब्त किया है। इनमें बागबाहरा तहसील के ग्राम कोल्दा निवासी मुकेश कुमार से 30 बोरी धान, पिथौरा तहसील के ग्राम रेमड़ा निवासी दयाल सिंह से 25 बोरी धान जब्त किया गया।

वहीं जिले में कुल 176 प्रकरण दर्ज किए गए हैं। जिनमें 9148 बोरा धान  3659.2 क्विंटल की जब्ती की गई है। इनमें 10 वाहन भी शामिल हैं। जिले में कलेक्टर कार्तिकेया गोयल के मार्गदर्शन में तहसीलदार, थाना प्रभारी, खाद्य निरीक्षक की संयुक्त उडऩदस्ता टीम का गठन कर अवैध धान परिवहन और अवैध धान भंडारण पर सतत निगरानी रख रही है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news