महासमुन्द
महासमुंद, 9 जनवरी। कलेक्टर डोमन सिंह के निर्देशानुसार कल राजस्व एवं खाद्य विभाग की टीम ने जिले में 4 प्रकरणों पर 115 बोरा धान अर्थात् 46 क्विंटल धान जप्त किए गए।
प्राप्त जानकारी अनुसार इनमें महासमुन्द तहसील के ग्राम सोरिद निवासी दुर्गा प्रसाद साहू से 30 बोरी धान, डोमेन्द्र चन्द्राकर से 30 बोरी धान, ग्राम चैकबेड़ा निवासी, अनिल चन्द्राकर से 25 बोरी धान जप्त किया एवं बसना तहसील के ग्राम गढ़पटनी निवासी प्रेम सागर निषाद से 30 बोरी धान जप्त कर उचित कार्यवाही की गई। बता दें कि अब तक जिले में कुल 196 प्रकरण दर्ज किए गए हैं। जिनमें 9935 बोरा धान अर्थात् 3974 क्विंटल धान की जप्ती की गई है। इनमें 11 वाहन भी शामिल हैं। जिले में कलेक्टर डोमन सिंह के मार्गदर्शन में तहसीलदार, थाना प्रभारी, खाद्य निरीक्षक की संयुक्त उडऩदस्ता टीम का गठन कर अवैध धान परिवहन और अवैध धान भंडारण पर लगातार निगरानी की जा रही है।