रायपुर

नेहरु युवा केंद्र जल शांति अभियान के जरिए आम लोगों को करेगा जागरुक
03-Feb-2021 5:23 PM
 नेहरु युवा केंद्र जल शांति अभियान के  जरिए आम लोगों को करेगा जागरुक

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 3 फरवरी।
नेहरू युवा केन्द्र द्वारा विगत दिवस  रायपुर जिले सलाहकार समिति बैठक में अपर कलेक्टर, बीसी साहू की अध्यक्षता में जल शक्ति अभियान का आगाज किया गया। इसका मुख्य उद्देश्य आम-जन को जल संचयन, संरक्षण हेतु जागरुक करना है। इस अभियान के जरिए स्वंय सेवक विभिन्न माध्यमों के जरिए लोगों को जल संरक्षण के  लिए जागरुक करेंगे।

जल शांति अभियान के बारे में अर्पित तिवारी, अधिकारी नेहरू युवा केंद्र, रायपुर ने बताया कि यह अभियान नेहरू युवा केन्द्र द्वारा रायपुर जिले के 50 गांव व चारों  विकासखण्ड में चलाया जाएगा। इस अभियान के तहत नेहरू युवा केन्द्र के स्वयंसेवको द्वारा जन आंदोलन व जागरूकता से संबंधित गतिविधि जैसे-दीवार लेखन, नुक्कड़ नाटक, एवं प्रचार प्रसार के माध्यम से ग्रामीण नागरिकों को जागरूक किया जाएगा। युवाओं को जल संरक्षण के लिए प्रेरित करने के लिए ऑनलाइन वेबिनार का भी आयोजन किया जाएगा जिसमें विषय विशेषज्ञों द्वारा युवाओं का कौशल विकास कर मार्गदर्शन दिया जाएगा। अभियान के तहत जल संरक्षण पर आधरित निबंध लेखन एवं स्लोगन लेखन प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जायेगा।

यह अभियान दो चरण में चलाया जाएगा आगामी तीन महीने में जन जागरूकता पर जल संरक्षण करने पर प्रेरित किया जाएगा तथा दूसरे चरण में एकीकृत जलसंरक्षण प्रबंधन कार्यक्रम कराये जाने की संभावना है। इस अवसर पर आशीर्वाद एजुकेशन एंड वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष लुकेश बघेल, पं सुन्दरलाल शर्मा एजुकेशन सोसाइटी के अध्यक्ष आशीष चंद्र शर्मा एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक शारदा पैकरा, दीक्षा पटेल, नरेंद्र यदु, आदि मौजूद रहे।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news