रायपुर

राजस्व वसूली में लापरवाही, तीन निरीक्षक निलंबित
04-Feb-2021 5:37 PM
 राजस्व वसूली में लापरवाही, तीन निरीक्षक निलंबित

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 4 फरवरी।
निगम आयुक्त ने राजस्व वसूली में लापरवाही एवं लक्ष्य से बहुत कम राजस्व वसूली पर नाराजगी जताते हुए तीन राजस्व निरीक्षकों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि में तीनों राजस्व निरीक्षकों को नियमानुसार निर्वाह भत्ता देय होगा। 
निलंबित अधिकारियों में राजस्व उप निरीक्षक रज्जू वाणी, दुर्गेश यादव व सहायक राजस्व निरीक्षक नरेंद्र साहू शामिल हैं। जानकारी के मुताबिक निगम के सभी 10 जोन क्षेत्र में राजस्व वसूली अभियान तेजी से जारी है। निगम प्रशासन की ओर से राजस्व विभाग के अधिकारियों को जोनवार राजस्व वसूली का लक्ष्य दिया गया है। इसी के तहत राजस्व निरीक्षकों को भी लक्ष्य मिला है, लेकिन कुछ अधिकारी राजस्व वसूली में लगातार लापरवाही करते पाए गए। इसी के तहत निगम आयुक्त सौरभ कुमार ने निलंबन की कार्रवाई की है। 

निगम अफसरों का कहना है कि राजधानी रायपुर के सभी जोन क्षेत्रों में निगम की अलग-अलग टीम राजस्व वसूली अभियान में लगी है। इस दौरान रोज लाखों की राजस्व वसूली की जा रही है। उनका कहना है  कि लापरवाही न बरतने से राजस्व वसूली में और तेजी आ सकती है। 
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news