कोण्डागांव

भूपेश चंद्राकर भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य
07-Feb-2021 9:03 PM
  भूपेश चंद्राकर भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य

कोण्डागांव, 7 फरवरी। केशकाल नगर के पूर्व पार्षद भूपेश चंद्राकर को भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बनाया गया है। दो बार पार्षद रहे भूपेश की पहचान एक जुझारू भाजपा कार्यकर्ता रूप में है।

इससे पूर्व संगठन के विभिन पदों में अपने दायित्वों का बखूबी निर्वहन किया है। इस अवसर पर भूपेश चंद्राकर ने प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष लता उसेण्डी, भाजपा जिलाध्यक्ष दीपेश अरोरा, आकाश मेहता, रामेश्वर उसेण्डी, सेवक नेताम सहित संगठन के सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। भूपेश चंद्राकर को सभी भाजपा कार्यकर्ताओं ने बधाई दी।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news