कोण्डागांव
अध्यक्ष बृजलाल- उपाध्यक्ष मनेश
08-Feb-2021 9:10 PM
कोण्डागांव, 8 फरवरी। विकास खण्ड केशकाल में 7 फरवरी को यादव समाज ब्लॉक प्रकोष्ठ का चुनाव के लिए जिला कोण्डागांव से पर्यवेक्षक के रूप साधुराम यादव, सह पर्यवेक्षक लक्ष्मण यादव और जिला अध्यक्ष माखन लाल यादव, जिला युवा प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष संजना यादव, गुडडू, रामपाल यादव, सचिव राकेश यादव, कोषाध्यक्ष रीतेश यादव की उपस्थिति में निर्वाचित किया गया। जिसमें ब्लॉक संरक्षक सियाराम यादव, अध्यक्ष बृजलाल यादव, उपाध्यक्ष मनेश यादव, सचिव दिलीप यादव, सह सचिव संतोष यादव, कोषाध्यक्ष सुकमन यादव, ब्लॉक महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष संध्या यादव, सचिव सुखिया यादव, ब्लॉक युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष मनुराम यादव, उपाध्यक्ष सतीश यादव, सचिव भारती यादव, सह सचिव कन्हैया यादव, कोषाध्यक्ष सुनील कुमार यादव को सर्वसम्मति से मनोनीत किया गया।