धमतरी

दोष निवारण चंडी महायज्ञ
12-Feb-2021 5:10 PM
 दोष निवारण चंडी महायज्ञ

नगरी, 12 फरवरी। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बसंत पंचमी व गुप्त नवरात्र पर शुक्रवार से 21 फरवरी तक सर्व दोष निवारण पांच कुंडीय चंडी महायज्ञ का विशाल आयोजन किया जा रहा है। अष्टभुजी शक्ति पीठ माता रानी मंदिर उमरगांव में  गुप्त नवरात्र के पावन पर्व पर आस्था का ज्योति प्रज्वलित भी किया जा रहा है जिसमें इच्छुक श्रद्धालु भक्तजन ज्योति प्रज्ज्वलित करा सकते हैं। गुप्त नवरात्र पर्व के संबंध में विशेष चर्चा करने पर आयोजक यज्ञ चार्य पंडित द्वारिका प्रसाद पांडेय ने बताया कि गुप्त नवरात्र का पर्व नवरात्र पर्व में विशेष महत्व रखता है। 

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news