धमतरी

दीनदयाल उपाध्याय एकात्म मानववाद के प्रणेता थे-राजेन्द्र
12-Feb-2021 6:05 PM
दीनदयाल उपाध्याय एकात्म  मानववाद के प्रणेता थे-राजेन्द्र

छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नगरी, 12 फरवरी।
भाजपा मंडल मगरलोड द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि को समपर्ण दिवस के रूप में शक्ति केन्द्र सिंगपुर धमतरी जिला भाजपा के मंत्री, दूरसंचार निगम सदस्य एवं मंडल प्रभारी राजेन्द्र गोलछा,भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष नंदलाल यादव,पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शत्रुघ्न साहू, मंडल अध्यक्ष विजय यदु,नगर पंचायत मगरलोड के सांसद प्रतिनिधि भवानी यादव के उपस्थिति में पं.दीनदयाल उपाध्याय के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर मनाया गया। 

मुख्य वक्ता राजेन्द्र गोलछा ने दीनदयाल उपाध्याय जी के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उपाध्याय जी एकात्म मानववाद के प्रणेता के साथ अजातशत्रु थे जिन्होंने अंतिम पंक्ति मे बैठे व्यक्ति की चिंता करते हुए योजनाओ को लागू करने के लिए कृतसंकल्पित थे। आज उन्हीं के बताये रास्ते पर चलकर हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा कई जनकल्याणकारी योजनाओं चलाई जा रही है ।गोलछा ने कार्यकर्ताओ में जोश भरते हुए कहा कि जिला संगठन प्रभारी नीलू शर्मा का 20 फरवरी को मगरलोड आगमन होगा जिसमें आगामी रणनीति पर विस्तारपूर्वक चर्चा किया गया जिसमें कार्यकर्ताओ को अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होना है।कार्यकर्ताओ को शत्रुघ्न साहू, विजय यदु, भवानी यादव ने भी संबोधित किया।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से मंडल महामंत्री यवन साहू, रामायण सिन्हा, मार्केटिंग सोसायटी अध्यक्ष टीकम साहू, महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती राधा साहू, पार्षद श्रीमती दुर्गा साहू, वेद चौहान, मंडल उपाध्यक्ष खिलेश साहू, चित्रसेन प्रजापति, मंडल मंत्री मिलन नेताम, पूर्व जनपद सदस्य अश्विनी साहू, लोकेश साहू, जनपद सदस्य नारायण धुव्र, हिरामन धुव्र, संरपच लोमश सिन्हा, कुलेश्वर साहू मोहेरा, उमेश चन्द्रवंशी, श्रवण साहू, चमन पटेल, पूरन साहू, मानसिंग साहू, जीवराखन साहू, खम्हन साहू चैतू साहू,राधे सिन्हा, धनंजय साहू,मीडिया प्रभारी घनश्याम साहू सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news