महासमुन्द

विवाद के बाद पत्नी पर कुल्हाड़ी से हमला कर फांसी लगाई
16-Mar-2021 7:01 PM
 विवाद के बाद पत्नी  पर कुल्हाड़ी से हमला कर फांसी लगाई

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुन्द, 16 मार्च।  दम्पत्ति के बीच हुए आपसी विवाद के बाद आक्रोशित पति ने पत्नी पर कुल्हाड़ी से हमला कर घायल कर दिया। जान बचाने के लिए पत्नी पुराने घर चली गई और पति ने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना कोमाखान थाना क्षेत्र के टुहलू चौकी के कछारडीह की है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में लिया है।

पुलिस से मली जानकारी के मुताबिक परसों रविवार को दोपहर करीब 12 बजे दिनेश यादव 23 साल का पत्नी सविता यादव 22 साल के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि नौबत मारपीट तक पहुंच गई और गुस्से में दिनेश ने सविता पर घर में रखी कुल्हाड़ी से हमला कर घायल कर दिया। घायल सविता जान बचाने गांव में निवासरत अपने जेठ के यहां चली गई। जहां से संजीवनी 108 से सविता को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। इधर सविता के जाने के बाद दिनेश ने घर में ही फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।

मामले की जानकारी बड़े भाई को दिनेश के घर पहुंचने पर हुई। घर में दिनेश की लाश फांसी पर लटकती मिली। मामले की जानकारी परिजनों ने पुलिस को दी। पुलिस ने शव का पीएम कराकर परिजनों को सौंप दिया। चौकी प्रभारी लेख राम साव ने बताया कि मामले में घायल पत्नी से पूछताछ के बाद ही पता चल पाएगा कि घटना का कारण क्या था। मामले में विवेचना जारी है।

अन्य पोस्ट

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news