महासमुन्द

9 बजे उगा सूरज, बूंदाबांदी भी हुई
20-Mar-2021 4:30 PM
9 बजे उगा सूरज, बूंदाबांदी भी हुई

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुन्द, 20 मार्च। 
सुबह घना बादल और बूंदा बांदी के बाद प्रात: लगभग 9 बजे सूर्योदय हुआ।  शुक्रवार भी दिन भर मौसम ऐसा ही रहा।  जिले के कई इलाकों में हल्की बूंदाबांदी भी हुई। मौसम विज्ञानियों की मानें तो शनिवार और  रविवार को भी मौसम के इसी तरह बने रहने की संभावना है। सोमवार से आसमान साफ  होगा और तापमान में वृद्धि होगी। 

मौसम में आए बदलाव का कारण चक्रीय चक्रवाती घेरा है।  शुक्रवार को दिन भर आसमान में बादल छाए रहे साथ ही 15 किमी प्रति घंटे की औसत से हवाएं चलती रही। मौसम में आए बदलाव का असर तापमान में भी नजर आया। 
बदले हुए मौसम के कारण कल शुक्रवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान 20 डिग्री रहा। मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा के मुताबिक मार्च के महीने में अब तक 6 सिस्टम देशभर में बने हैं। इनमें से 3 का प्रभाव छत्तीसगढ़ में रहा है। बीते 9 मार्च को पश्चिमी विक्षोभ का असर छत्तीसगढ़ में देखने को मिला था। वर्तमान में एक चक्रीय चक्रवाती घेरा विदर्भ के ऊपर 1.5 किलोमीटर ऊंचाई तक स्थित है। 

साथ ही प्रदेश में दक्षिण से नमी युक्त गर्म हवा तथा उत्तर पश्चिम से गर्म हवा का मिलन क्षेत्र अर्थात कॉन्फ्लूएंस जोन बना हुआ है, जिसके प्रभाव से शुक्रवार को प्रदेश के मध्य और उत्तर भाग में बादल छाए हुए हैं। इसके साथ ही गरज चमक के साथ अंधड़ चलने, आकाशीय बिजली गिरने तथा ओलावृष्टि होने की संभावना है।  
 

अन्य पोस्ट

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news