महासमुन्द

राम खैरझिटी में फोटो प्रदर्शनी
20-Mar-2021 4:32 PM
राम खैरझिटी में फोटो प्रदर्शनी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुन्द, 20 मार्च।
जनसंपर्क विभाग द्वारा महामसुन्द विकासखण्ड के ग्राम खैरझिटी में कल फोटो प्रदर्शनी सह सूचना शिविर का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी के माध्यम से राज्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाई गई। 

शिविर में पहुंचे हुए लोगों ने राजीव गांधी किसान न्याय योजना,  गोधन न्याय योजना,  मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लिनिक योजना,  मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान, डा. खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना, कोविड.19 के दौरान शासन द्वारा उठाए गए कदम, हाफ बिजली बिल, सार्वभौम पीडीएस, मछली पालन को खेती का दर्जा देने का निर्णय, वनोपज संग्रहण, धरसा विकास योजना, स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल, नरवा, गरवा, घुरवा, बारी योजना, किसानों का कर्ज माफ, पौनी पसारी योजना, मनरेगा के माध्यम से ग्रामीणों को मिल रहे अन्य योजनाओं के बारे में लोगों को बताया गया। साथ ही उन्हें योजनाओं से सम्बंधित अन्य प्रचार सामग्री का भी वितरण किया गया। प्रदर्शनी का अवलोकन बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने किया। 
 

अन्य पोस्ट

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news