महासमुन्द

पद -प्रतिष्ठा की लालसा से ऊपर उठ कर संगठन से प्राप्त निर्देशों पर किसान हित के लिए कार्य करें-साहू
21-Mar-2021 4:07 PM
पद -प्रतिष्ठा की लालसा से ऊपर उठ कर संगठन से प्राप्त निर्देशों पर किसान हित के लिए कार्य करें-साहू

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुन्द, 21 मार्च।
भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा जिला महासमुन्द के नवगठित जिला कार्यकारिणी की प्रथम बैठक परसों शुक्रवार को जिला मुख्यालय में आयोजित हुई। 

बैठक में मोर्चा के नवनियुक्त अध्यक्ष दुबेलाल साहू ने कार्यक र्ताओं से कहा कि पद.प्रतिष्ठा की लालसा से ऊपर उठ कर संगठन से प्राप्त निर्देशों पर किसान हित के लिए कार्य करें। मोर्चा के प्रदेश प्रभारी संदीप शर्मा ने नए पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए किसानों के हर मुद्दे पर कार्य व उनके लिए आवाज उठाने के लिए प्रेरित किया। बैठक में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विमल चोपड़ा, जिला महामंत्री प्रदीप चन्द्राकर, किसान मोर्चा प्रदेश पदाधिकारी लोचन पटेल, प्रेम चन्द्राकर, धर्मेंद्र शुक्ला, अम्बिका वर्मा, किसान मोर्चा जिला प्रभारी ओमप्रकाश चौधरी, मूलचंद साहू, नरेंद्र वर्मा, महेंद्र जैन, राकेश चन्द्राकर, अरुण साहू के साथ उपाध्यक्ष संजय मालवे, मथामणि बढ़ई, हेमलाल चन्द्राकर, भुवन साहू, कृष्णकुमार नायक, दिग्विजय साहू, निर्भय नायक, उग्रसेन पटेल व रमेश पटेल के साथ अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे। 

किसान मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष पूनम चंद्राकर ने अपने अनुभव साझा किया और किसान हित में सभी को खड़े रहने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री युधिष्ठिर चंद्राकर ने केंद्र सरकार की किसान हित की योजनाओं के बारे में बताया। साथ में जिला प्रभारी ओमप्रकाश चंद्रवंशी ने संगठनात्मक परिचय दिया। जिलाध्यक्ष रूपकुमारी चौधरी ने किसान मोर्चा के विशेष महत्व को बताया और कहा कि मोर्चा के सदस्यों को गांवों में किसानों के बीच जाकर जागरूक करना होगा।
 

अन्य पोस्ट

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news