राजनांदगांव

बंगाल में हार से भाजपा में मायूसी
02-May-2021 4:08 PM
बंगाल में हार से भाजपा में मायूसी

5 राज्यों के चुनावी नतीजे जानने टीवी-मोबाइल से चिपके रहे लोग

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 2 मई।
पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में सर्वाधिक चर्चित पश्चिम बंगाल में रविवार को दोपहर तक ममता बेनर्जी की नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस के एकतरफा बढ़त से राजनांदगांव भाजपा  में मायूसी छा गई। 5 राज्यों के विधानसभा चुनाव में भाजपा नेतृत्व ने ताकत झोंककर कई चर्चित नेताओं को चुनाव में बाजी मारने की जवाबदारी सौंपी थी। दोपहर तक  तृणमूल कांग्रेस 206 सीटों बढ़त बनाए हुए थी। जबकि भाजपा 83 सीटों में विजयी हासिल करने की ओर अग्रसर थी। 

इधर राजनंादगांव शहर के भाजपा नेताओं को पश्चिम बंगाल के नतीजों पर खासी दिलचस्पी थी। पश्चिम बंगाल में चुनावी प्रचार के दौरान भाजपा आलाकमान ने 200 सीट जीतने का दावा किया था। पार्टी के इस दावे के उलट तृणमूल कांग्रेस ने 200 से अधिक सीटों पर लगभग कब्जा किया। बताया जा रहा है कि पश्चिम बंगाल के चुनावी नतीजों से राजनांदगांव के भाजपा नेताओं को झटका लगा है। चुनावी परिणाम से पहले भाजपा के स्थानीय नेताओं ने केंद्रीय नेतृत्व के दावा को सही ठहराया था। 

आज आए नतीजों से भाजपा नेताओं ने चुप्पी साध ली है। हालांकि असम और पड्डुचेरी में सरकार बनाने की स्थिति पर कुछ नेताओं ने खुशी जाहिर की। इस बीच विधानसभा चुनाव के नतीजों को जानने के लिए रविवार सुबह से ही लोग टीवी और मोबाइल से चिपके रहे। राजनीतिक रूप से पश्चिम बंगाल के चुनावी नतीजों पर ज्यादातर लोगों की रूचि थी। तमिलनाडु में भी भाजपा अपनी साख नहीं बचा पाई। इससे परे लोगों को पश्चिम बंगाल के परिणाम को लेकर रूचि थी। ममता बेनर्जी के तीसरी बार सत्तारूढ होने से भाजपा नेताओं को हार से निराशा मिली।

अन्य पोस्ट

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news