महासमुन्द

चौक-चौराहे में बिना मास्क लगाए समूह में बैठे रहते हैं ग्रामीण
22-May-2021 6:37 PM
चौक-चौराहे में बिना मास्क लगाए समूह में बैठे रहते हैं ग्रामीण

टीकाकरण की गति भी धीमी 

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुन्द, 22 मई।
जिला मुख्यालय से महज 10 किमी की दूरी पर स्थित ग्राम पंचायत कोसरंगी है। यहां कोरोना की दूसरी लहर में 79 संक्रमितों की पहचान हुई थी, लेकिन अब भी यहां लोगों में जागरूकता की कमी है। यहां के लोग मास्क कम लगाते हैं और प्रेरित करने के बाद भी वैक्सीन लगवाने से कतराते हैं। एक ही गांव में इतनी संख्या में मिले मरीजों के हिसाब से यहां टीकाकरण अभियान बहुत ही धीमी गति से चल रहा है।

 जानकारी के अनुसार इस गांव में कुल 285 परिवार रहते हैं। यहां की कुल आबादी 1739 है। इनमें से 1284 मतदाता हैं। इस आबादी में से अभी तक केवल 60 लोगों को ही वैक्सीन लगी है।  
जानकारी के अनुसार यहां होली त्यौहार के बाद लगातार 79 कोरोना संक्रमितों की पहचान हुई। इसके बावजूद यहां एक साथ 5 से अधिक की समूह में लोग बैठे होते हैं। कोई भी मास्क नहीं पहनता था। राशन लेने पहुंचे ग्रामीण भी मास्क नहीं लगााते। 

गांव की सरपंच उमा साहू के मुताबिक गांव में पहला केस होली मानने के कुछ दिन बाद ही मिला था। इसके बाद यहां लगातार संक्रमित मिलते गए और अधिकतर में कोरोना संबंधित लक्षण मिले। अब तक गांव में 18 प्लस व 45 प्लस कैटेगरी के कुल 60 लोगों को ही वैक्सीन लग पाई है। 

ग्राम पंचायत कोसरंगी के सचिव सुशील दुबे के मुताबिक गांव के जनप्रतिनिधियों के साथ आंगनबाड़ी व स्वास्थ्य कार्यकर्ता लोगों के घर जाकर उन्हें वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। वैक्सीनेशन के लिए लोगों का रजिस्ट्रेशन भी किया जा रहा है। 
 

अन्य पोस्ट

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news