महासमुन्द

धूप छांव वाली मौसम से किसान चिंतित
22-May-2021 8:25 PM
धूप छांव वाली मौसम से किसान चिंतित

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुन्द, 22 मई।
धूप छांव वाली मौसम से किसान चिंतित हैं। मौसम में बदलाव के चलते कल शुक्रवार को दिनभर धूप-छांव का खेल चलता रहा। मौसम वैज्ञानिक की मानें तो अरब सागर के बाद अब बंगाल की खाड़ी में चक्रवात आने वाला है। मौसम में बदलाव को देखते हुए किसान फसल खराब होने की चिंता कर रहे हैं। मालूम हो कि महासमुंद जिले में वर्तमान में फसलों की कटाई जारी है। खड़े फसल भी खेतों में है। यदि बारिश हुई तो धान की बालियां टूटकर जमीन में गिर जाएंगी और फसलों की कटाई में भी परेशानी होगी। मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा का कहना है कि एक चक्रीय चक्रवाती घेरा पूर्वी उत्तर प्रदेश और उसके आसपास 3.1 किलोमीटर ऊंचाई तक स्थित है। यहीं से एक द्रोणिका तटीय कर्नाटक तक 1.5 किलोमीटर से 3.1 किलोमीटर ऊंचाई तक स्थित है। एक द्रोणिका उप हिमालयीन पश्चिम बंगाल से दक्षिण ओडिशा तक 0.9 किलोमीटर ऊंचाई ताकि स्थित है। प्रदेश में आज एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पडऩे की संभावना है तथा एक-दो स्थानों पर गरज चमक के साथ अंधड़ चलने तथा आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है। प्रदेश में अगले 4 दिनों में 3 से 5 डिग्री अधिकतम तापमान में वृद्धि संभावित है। 

अन्य पोस्ट

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news