राजनांदगांव

उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी सम्मानित, खिलाडिय़ों को पुरस्कार के रूप में मिला 41 लाख का चेक
23-May-2021 6:29 PM
उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी सम्मानित, खिलाडिय़ों को पुरस्कार के रूप में मिला 41 लाख का चेक

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

राजनांदगांव, 23 मई। कलेक्टर टीके वर्मा ने शुक्रवार को राष्ट्रीय शालेय क्रीडा प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाडिय़ों को कलेक्टोरेट सभाकक्ष में चेक वितरण कर पुरस्कृत किया। उन्होंने खिलाडिय़ों को उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर शुभकामनाएं दी।

 उन्होंने कहा कि राजनांदगांव के स्कूली बच्चों ने राष्ट्रीय स्तर पर विजय प्राप्त करके प्रदेश एव जिले का नाम रौशन किया है, इसके लिए बधाई के पात्र हैं। भविष्य में इसी तरह लगातार मेहनत कर आगे बढ़ते रहे। जिले के बच्चों का राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट खिलाड़ी के रूप में चयनित होना गौरव की बात है। उन्होंने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की।

जिला क्रीडा अधिकारी किशोर मेहरा ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए खिलाडिय़ों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने बताया कि विगत 3 वर्षों से राजनांदगांव क्रीडा प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ में प्रथम स्थान पर रहा है। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी एचआर सोम, विकासखंड क्रीडा प्रभारी रणविजय प्रताप सिंह, राजाराम देवांगन, आनंद डोंगरे, मनोज गंगबेर, उमेश वैष्णव, देवेन्द्र ठाकुर, जानकीशरण कुशवाहा, अशोक मेहरा, अखिलेश मिश्रा उपस्थित थे।

 

 

 

 

अन्य पोस्ट

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news