राजनांदगांव

मंडी खोला जाना स्वागतेय- यादव
24-May-2021 7:13 PM
 मंडी खोला जाना स्वागतेय- यादव

छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 24 मई।
जिला किसान कांग्रेस अध्यक्ष महेन्द्र यादव ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की किसानों के प्रति सहृदयता, प्रभारी मंत्री मो. अकबर की सजगता से मंडी को खोले जाने के निर्णय का स्वागत करते छग सरकार का आभार जताया है।

श्री यादव ने जारी विज्ञप्ति में कहा कि जब से छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल के नेतृत्व में कांग्रेस सत्तासीन हुई है, तब से किसानों के हितों के लिए प्राथमिकता से निर्णय लिए जा रहे हैं। राजीव गांधी किसान न्याय योजना वर्ष 2020 व 2021 कोरोना संक्रमण काल में छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए राहत/संजीवनी का काम कर रही है। 21 मई को जिले सहित राज्य के किसानों को राजीव गांधी किसान न्याय योजना 2021 की पहली किस्त उनके खाते के माध्यम से प्रदान किया गया है और अब गर्मी की फसल को लेकर किसान मंडी की ओर रूख करने की मंशा बनाए हैं। कोरोना के लॉकडाउन के चलते मंडी भी बंद थी, पर किसानों की मंशा के अनुरूप छत्तीसगढ़ सरकार बड़ी संवेदनशीलता से मंडी खोलने का निर्णय ली है, ताकि किसानों को उनके फसल का वास्तविक मूल्य मंडी के माध्यम से प्राप्त हो सके।

उन्होंने कहा कि किसानों के हितों के लिए किसान कांग्रेस सहित कांग्रेस संगठन हमेशा प्रयासरत रही है। जिसमें पूर्व मंत्री धनेश पाटिला, जिले के विधायकगण दलेश्वर साहू, इंद्रशाह मंडावी, भुनेश्वर बघेल, छन्नी साहू, प्रदेश महामंत्री शाहिद भाई, जिला अध्यक्ष पदम सिंह कोठारी, महापौर हेमा देशमुख सहित कांग्रेस के नेताओं ने भी किसानों के हितों के लिए आवश्यक चर्चा कर निर्णायक भूमिका निभाए हैं।
 

अन्य पोस्ट

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news