महासमुन्द

विहिप का टेली मेडिसिन सेवा शुरू
24-May-2021 7:36 PM
  विहिप का टेली मेडिसिन सेवा शुरू

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुन्द, 24 मई। महासमुंद जिले में कल विहिप का टेली मेडिसिन सेवा का लोकार्पण वर्चुअल मीटिंग गूगल मीट के माध्यम से आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जितेंद्र वर्मा संगठन मंत्री विहिप थे। उन्होंने बताया कि बताया कि शहरी क्षेत्र, ग्रामीण क्षेत्र एवं वनांचल क्षेत्रों में रहने वाले लोग देश के विभिन्न राज्यों के स्पेशलिस्ट डॉक्टरों से सीधे वीडियो कॉल के माध्यम से जुडक़र बात कर सकेंगे और अपनी समस्या का निवारण करा सकेंगे। इसके माध्यम से सिर्फ  कोविड ही नहीं बल्कि, पेट, हृदय, मस्तिष्क, आँख, कान, नाक, सामान्य सर्दी-खांसी, बुखार से सम्बंधित बीमारियों का नि:शुल्क परामर्श ले सकसते हंै। आरोग्य मित्र बनकर कोई भी अपने परिवार व अपने पड़ोसियों की भी मदद कर सकते हंै। कार्यक्रम को विहिप के प्रांत कोषाध्यक्ष धवल शाह ने भी सम्बोधित किया।

इस अवसर पर महेश चंद्रकार जिला संघचालक, घनश्याम सोनी, राजेश मिश्रा,तुलसी दास, भूपेंद्र राठौड़, उत्तम वर्मा,हर्ष चंद्रकार, अखिलेश लुनिया, खगेन्द्र तारक,आनंद साहू,प्रशांत श्रीवास्तव, दानेश्वर सिन्हा, चेतन ठाकुर, उमेश गोस्वामी,योगेश चंद्रकार, राधेश्याम सोनी,जैनेंद्र चंद्राकर, इवन साहू, मयंक शर्मा, सहित जिले के प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित थे। उक्त जानकारी विहिप जिला कोषाध्यक्ष खगेन्द्र तारक ने दी।

अन्य पोस्ट

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news