महासमुन्द

धारा 144 का उल्लंघन करने वाले भाजपा नेताओं के खिलाफ पुलिस धारा 188 क्यों नहीं लगाती?-अभिषेक
24-May-2021 7:38 PM
धारा 144 का उल्लंघन करने वाले भाजपा नेताओं के खिलाफ  पुलिस धारा 188 क्यों नहीं लगाती?-अभिषेक

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुन्द, 24 मई। आम आदमी पार्टी के व्यापार प्रकोष्ठ के अध्यक्ष अभिषेक जैन ने  विज्ञप्ति जारी कर कहा कि भाजपा वाले टूलकिट मामले को लेकर थाने के सामने ही जेल भरो आंदोलन कर रहे हैं। थाने के सामने इस तरह का प्रदर्शन लोगों का ध्यान भटकाने का कार्य है।

लॉकडाउन तथा धारा 144 का उल्लंघन करने वाले भाजपा नेताओं के खिलाफ  पुलिस धारा 188 क्यों नहीं लगाती है? छत्तीसगढ़ के मुख्यसचिव से आम आदमी पार्टी संगठन मांग करता है कि थाने के सामने धरना देने वालों पर धारा 144 तोडऩे का मामला लगाते हुए जेल भरो आंदोलन की भाजपा नेताओं की इच्छा को पूरा किया जाए।

इनका कहना है कि हमारे देश में वर्तमान समय में चल रहे कोरोना महामारी के चलते लाखों लोगों की जान चली गई है व लाखों लोग अभी भी हॉस्पिटल में है। करोड़ो लोगों का रोजी रोजगार चला गया है। लॉकडाउन के चलते लोग खाने को लाले पड़ गए हैं। ऐसी विकट स्थिति में केंद्र सरकार ने हमारे हिस्से का वैक्सीन को अन्य देश में बेच दिया। राज्य की भूपेश सरकार भी छत्तीसगढ़ की जनता को इस लॉकडाउन में किसी भी प्रकार का कोई सुविधा नहीं दे पा रही है। इन दोनों ही पार्टी कांग्रेस सरकार व भाजपा की केंद्र सरकार को कुछ सूझ ही नहीं रहा कि इस समय लोगों की जान कैसे बचाई जाए? उन्हें किस तरह से मदद की जाए। क्योंकि दोनों ही संगठन के नेता जनता को ठगने का काम करते हुए एक-दूसरे के ऊपर दिखावटी राजनीति कर रहे हैं।

अन्य पोस्ट

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news