राजनांदगांव

20 जम्बो ऑक्सीजन सिलेंडर सामु. स्वा. केन्द्र को दान
25-May-2021 5:28 PM
20 जम्बो ऑक्सीजन सिलेंडर सामु. स्वा. केन्द्र को दान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 25 मई।
गंडई-छुईखदान अनुविभाग के अंतर्गत राजस्व, जनपद, पुलिस सहित 18 विभाग के अधिकारियों ने कुल 20 जंबो ऑक्सीजन सिलेंडर (फ्लो मीटर सहित) अपने-अपने विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों से सहयोग लेकर ब्लॉक के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को दान दिया गया। 

कोरोना संक्रमण से बचाव हेतु शासन-प्रशासन द्वारा व्यापक स्तर पर उपाय किए जा रहे हैं। भविष्य के लिए कोरोना संक्रमण की रोकथाम के तौर पर तथा कोविड-19 के तीसरी लहर की आशंकाओं को ध्यान में रखते गंडई-छुईखदान अनुविभाग के अधिकारियों द्वारा पदीय कर्तव्यों के अतिरिक्त सामाजिक दायित्यों का निर्वहन करते तथा जनसहयोग बढ़ाने हेतु आपसी समन्वय बनाते गंडई-छुईखदान-साल्हेवारा क्षेत्र के कोविड-19 से प्रभावित मरीजों के सुलभ व सुचारू उपचार हेतु ऑक्सीजन सिलेंडर हॉस्पिटल को दान में देने हेतु एक विशेष पहल की गई। गंडई-छुईखदान अनुविभाग के अंतर्गत राजस्व, जनपद, पुलिस सहित 18 विभाग के अधिकारियों ने कुल 20 जंबो ऑक्सीजन सिलेंडर (फ्लो मीटर सहित) अपने-अपने विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों से सहयोग लेकर ब्लॉक के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को दान दिया गया। कलेक्टर टीके वर्मा के मार्गदर्शन में अनुविभागीय अधिकारी गंडई-छुईखदान लवकेश धु्रव के निर्देशन में सोमवार को ब्लॉक मुख्यालय छुईखदान के खंड चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर मनीष बघेल को 20 नग जंबो सिलेंडर विभाग के अधिकारियों ने सौंपा। 

इस दौरान लवकेश ध्रुव, प्रफुल्ल कुमार गुप्ता,   त्रिभुवन वर्मा, भारत ब्रम्हे, प्रकाशचंद तारम, कुबेर सिंह मरकाम, श्री बंजारी, हीरालाल कोसरे, रामेश्वर देशमुख, अजय सिंह, श्री कोठारी, रामपाल टंडन, शशिकांत सिन्हा, डॉ. मनीष बघेल, डॉ. विनय रामटेके, बीपीएम बृजेश ताम्रकार सहित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
 

अन्य पोस्ट

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news